{"_id":"68e7ee4e4fd007e260000606","slug":"those-deprived-of-prime-ministers-housing-scheme-will-get-a-house-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-141844-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: प्रधानमंत्री आवास से वंचित पात्रों को मिलेगा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: प्रधानमंत्री आवास से वंचित पात्रों को मिलेगा घर
विज्ञापन
बुलंदशहर। प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित पात्रों को भी घर मिलेगा। ये लोग योजना का लाभ लेने के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं। जिला में पिछले दिनों सर्वे कर विभाग ने 14,566 पात्र परिवारों को आवास के लिए चयनित किया है।
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग के परियोजना निदेशक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि योजना के तहत जिले के सभी 16 विकास खंडों में सर्वे टीम गठित कर ऐसे परिवारों का पता कराया गया, जिनके पास अपना आवास नहीं हैं। टीमों द्वारा किए गए सर्वे के माध्यम से लाभार्थी की आवासीय स्थिति, आय वर्ग, भूमि स्वामित्व तथा अन्य प्राथमिक मानकों की समीक्षा की गई।
इस दौरान 14,566 पात्र परिवार प्रधानमंत्री आवास के लिए पात्र पाए गए। बताया कि अभी भी कुछ ऐसे पात्र परिवार रह गए हैं, जो योजना में किसी कारण शामिल नहीं हो सके। ऐसे लोग योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
योजना के तहत चयनित पात्रों को आवास के लिए 1.20 लाख रुपये मिलेंगे। यह राशि तीन किस्तों में दी जाएगी। पहली किस्त में 40 हजार, दूसरी में 70 और तीसरी किस्त में 10 हजार रुपये की राशि मिलेगी।