फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   This is Goldy Brar... give me five crore rupees, otherwise I will shoot you.

Bulandshahar News: गोल्डी बराड़ बोल रहा हूं... पांच करोड़ दो, वरना गोली मार देंगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
This is Goldy Brar... give me five crore rupees, otherwise I will shoot you.
मोदीनगर। कस्बा पतला नगर पंचायत अध्यक्ष के पति से गोल्डी बराड के नाम पर मांगी 5 करोड रुपए की रं
मोदीनगर। निवाड़ी के कस्बा पतला नगर पंचायत अध्यक्ष रीता चौधरी के पति देवेंद्र कुमार से गैंगस्टर से आतंकी बने गोल्डी बराड़ के नाम से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। कथित गोल्डी बराड़ ने देवेंद्र कुमार को चार दिन में दो बार व्हाट्सएप कॉल कर रंगदारी मांगी। कॉलर ने देवेंद्र कुमार को रंगदारी न देने पर हत्या करने की धमकी दी। घटना से परिवार दहशत में है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रालोद नेता रीता चौधरी कस्बा पतला की नगर पंचायत अध्यक्ष हैं। उनके पति देवेंद्र कुमार किसान हैं और उनका कारोबार भी है। देवेंद्र की शिकायत के अनुसार बीती धनतेरस को उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉलर ने खुद को गोल्डी बराड़ बताते हुए देवेंद्र कुमार से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी। देवेंद्र कुमार और परिजनों ने डीसीपी ग्रामीण जोन से मामले की शिकायत की। निवाड़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विदेशी नंबर से आई कॉल, चार दिन में दो बार की कॉल और मैसेज : देवेंद्र कुमार को विदेशी नंबर से कॉल और मैसेज किए गए हैं। आरोपी ने चार दिन में दो बार कॉल और मैसेज कर रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने पहले धनतेरस को व्हाट्सएप कॉल कर रंगदारी मांगी और फिर रात में मैसेज किया। धमकाया कि अभी तो तू दिवाली मना ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच करोड़ रुपये तैयार रख नहीं तो गोली आएगी। इसके बाद आरोपी ने गोवर्धन की सुबह करीब 9.26 पर फिर व्हाट्सएप कॉल की। कहा कि गोल्डी बराड़ बोल रहा हूं लॉरेंस बिश्नोई गैंग से। आरोपी ने पांच करोड़ रुपये नहीं देने पर फिर से गोली मारने की धमकी दी।

एसीपी ने थाना प्रभारी को लताड़ा : इतने गंभीर मामले में निवाड़ी प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह की लापरवाही सामने आई। थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी एसीपी मोदीनगर को नहीं दी। मीडिया ने एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना से जानकारी मांगी तो उन्हें घटना का पता लगा।
एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने निवाड़ी थाना प्रभारी जयपाल सिंह को कड़ी लताड़ लगाते हुए कार्यशैली में सुधार लाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed