फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Thieves sprinkled diesel and set fire to the school

Bulandshahar News: चोरों ने डीजल छिड़ककर स्कूल में लगा दी आग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Thieves sprinkled diesel and set fire to the school
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊंचागांव। थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में चोरों ने चोरी करने के बाद डीजल छिड़ककर स्कूल में आग लगा दी। आग से स्कूल का हजारों रुपये का सामान जल गया। पुलिस ने स्कूल प्रबंधक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना नरसेना स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में सोमवार सुबह कुछ अज्ञात लोग दीवार फांदकर अंदर घुस गए। बदमाशों ने स्कूल के कार्यालय के ताले को ईंट और प्लास से तोड़ने का प्रयास किया लेकिन, ताला नहीं टूट पाया तो बदमाशों ने स्कूल के फर्नीचर कुर्सी मेज, बच्चों के बैठने की डेस्क और बच्चों को पढ़ने वाले व्हाइट बोर्ड पर डीजल डीजल छिड़ककर आग लगा दी।
विज्ञापन

पड़ोस के लोगों ने स्कूल से धुआं उठता देख स्कूल प्रबंधक को सूचना दी। प्रबंधक ने 112 पर फोनकर पुलिस और घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed