फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   There will be parking arrangements on Anupshahr Road, Aligarh Road and bypass in Kanwar Fair.

Bulandshahar News: कांवड़ मेले में अनूपशहर रोड, अलीगढ़ रोड और बाईपास पर होगी पार्किंग की व्यवस्था

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
There will be parking arrangements on Anupshahr Road, Aligarh Road and bypass in Kanwar Fair.
महाशिवरात्रि कांवड़ मेला के दौरान वाहनों की पार्किंग के लिए अनूपशहर रोड, अलीगढ़ रोड और बाईपास पर व्यवस्था की जाएगी। कस्बे की सभी सड़काें के गड्ढे भरे जाएंगे। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मेला कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों पर पर्याप्त संख्या में नाव, मल्लाह, तैराक और गोताखोर तैनात किए जाएंगे। 22 फरवरी से शुरू होने वाले मेले की तैयारियों के मद्देनजर मंगलवार एसडीएम प्रियंका गोयल ने कई विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम प्रियंका गोयल ने कहा कि नगर पालिका परिषद अनूपशहर मेला क्षेत्र और घाटों की सफाई व्यवस्था संभालेगी। गंगा घाटों पर कड़ी सुरक्षा और बांस-बल्लियों से बैरिकेडिंग की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोबाइल शौचालय और पानी के टैंकर जहांगीराबाद, शिकारपुर, बुलंदशहर और औरंगाबाद से मंगवाए जाएंगे। चिकित्सा सुविधा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अनूपशहर, जहांगीराबाद और तौली से हड्डी रोग विशेषज्ञ, एक्स-रे मशीन, एंबुलेंस और जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

बताया कि कांवड़ियों की सुविधा के लिए लोक निर्माण विभाग बुलंदशहर और नगर पालिका परिषद अनूपशहर सड़कों के गड्ढे भरवाएंगे। श्रीगंगा सेवा समिति भंडारे और मेला व्यवस्था में सहयोग करेगी। बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत एसके मिश्रा, पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल, खंड विकास अधिकारी अनूपशहर मोकम सिंह, कोतवाली प्रभारी अनूपशहर विशंभर दयाल, थाना प्रभारी अहार यंग बहादुर सिंह, फूड इंस्पेक्टर मुनेंद्र सिंह राणा, ईओ जहांगीराबाद मणिजी सैनी, संजय यादव, भूपेंद्र सिंह राघव और विक्रम गिरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed