फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   There will be no tax on the boards installed on shops, vending zones and concrete dividers will be built in the city

Bulandshahar News: दुकानों पर लगे बोर्ड पर नहीं लगेगा टैक्स, शहर में बनेगा वेंडिंग जोन व पक्के डिवाइडर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। दुकानों पर लगे बोर्ड को लेकर नगर पालिका की ओर से कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा। वहीं अस्पताल रोड पर ठेलियों के लिए अलग वेंडिंग जोन बनेगा और गांधी मार्ग पर पक्के डिवाइडर बनेंगे। तहसील सभागार में सोमवार को हुई बैठक में व्यापारियों की विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय और ईओ अनवर हुसैन ने सहमति जताई।
विज्ञापन


व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिला महामंत्री अविनाश तायल ने बताया कि निराश्रित पशु, नो वेंडिंग जोन, टूटे डिवाइडर, होर्डिंग पर टैक्स पर वसूली आदि समस्याओं को लेकर ज्ञापन 19 जुलाई को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को दिया गया था। इस पर कोई कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर व्यापारियों ने एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय से शिकायत की थी। इसमें एसडीएम की ओर से सोमवार को व्यापारी सुरक्षा फोरम के पदाधिकारियों, नगर पालिका, ऊर्जा निगम, पुलिस विभाग व अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई।
विज्ञापन


संगठन के जिला संरक्षक दिनेश जिंदल ने बताया कि गांधी मार्ग पर लगे अस्थाई डिवाइडर टूट कर पूरी सड़क पर फैले हैं। जिससे जाम व हादसे होते रहते हैं। इस पर पक्के डिवाइडर बनाने का आश्वासन दिया गया। सोनू पंडित ने बताया कि मुख्य मार्ग पर सब्जी व फल की ठेली से होने से वाले अतिक्रमण की समस्या भी रखी गई। इस पर जल्द अस्पताल रोड पर वेंडिंग जोन बनाने की सहमति बनी। हैप्पी वर्मा ने सब्जी मंडी में फैले अतिक्रमण की समस्या रखी। जिस पर एसडीएम ने नगर पालिका को एक टीम बनाकर इस पर मानक तैयार करने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राहुल राठी ने शहर में घूमते निराश्रित पशुओं की समस्या रखी। नगर पालिका ईओ ने जल्द से जल्द पशुओं को पकड़कर गौशाला भिजवाने का आश्वासन दिया। वहीं नगर पालिका के कर्मचारी दुकानों पर लगे होर्डिंग बोर्ड को लेकर भी टैक्सी वसूली करते हैं। इस पर ईओ ने दुकान पर लगे बोर्ड पर टैक्स नहीं लेने का आश्वासन दिया। इस दौरान संगठन से प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष विनोद पहलवान, कुशाग्र अग्रवाल, नवीन अग्रवाल आदि मौजूद रहे। वहीं सीओ पूर्णिमा सिंह, कोतवाली प्रभारी पंकज राय, ऊर्जा निगम के एसडीओ अविनाश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed