फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   There was heavy traffic jam at many places

Bulandshahar News: जगह-जगह लगा भीषण जाम, दिनभर सड़कों पर रेंगे वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
There was heavy traffic jam at many places
दिल्ली रोड पर लगे जाम में फंसे यात्री। संवाद
बुलंदशहर। भाई दूज का त्योहार मनाकर घर लौटने वालों की भारी भीड़ के चलते शुक्रवार को भी शहर में भीषण जाम की स्थिति रही। स्याना अड्डा चौराहा, काली नदी रोड, शिकारपुर बाईपास, काला आम चौराहा, दिल्ली रोड और भूड़ चौराहे जैसे प्रमुख मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह से शुरू हुआ जाम का सिलसिला देर शाम तक बरकरार रहा। सबसे बुरा हाल स्याना अड्डा और दिल्ली रोड का रहा, जहां वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग कुछ ही मिनटों का सफर तय करने में घंटों लगा रहे थे। काली नदी रोड और शिकारपुर बाईपास पर भी यातायात व्यवस्था चरमरा गई। जाम में फंसे लोग लगातार हॉर्न बजाते रहे, जिससे सड़कों पर शोर से स्थिति और बिगड़ गई।
विज्ञापन

यातायात को सामान्य बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ थाना पुलिस को भी सड़कों पर उतरना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए चौराहों पर खड़े होकर एक-एक कर वाहनों को निकाला। शाम तक स्थिति कुछ सामान्य हुई। ट्रैफिक इंस्पेक्टर संजय वर्मा ने कहा कि जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कर दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed