फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   There was fog in the morning and then bright sunshine came out

Bulandshahar News: सुबह छाया रहा कोहरा और फिर निकली तेज धूप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
There was fog in the morning and then bright sunshine came out
शनिवार सुबह छाए कोहरा के बीच ​शिकारपुर रोड पर जाते वाहन चालक। संवाद
बुलंदशहर। लगातार बदल रहे मौसम के बीच शनिवार सुबह कोहरा छाया तो उसके बाद फिर रोजाना की तरह धूप निकली। इससे मौसम सुहाना हो गया। वहीं, मौसम वैज्ञानिक फिर मौसम बदलने से ठंड बढ़ने और कोहरा छाने की संभावना जता रहे हैं। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर बारिश का भी अनुमान है।
विज्ञापन

जिले में पिछले कुछ दिनों से दिन के समय धूप और रात के समय ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को मौसम जहां साफ रहा और तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, शनिवार की सुबह कोहरा छाया। इसका असर करीब 10 बजे तक रहा। इसके बाद निकली धूप से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन शनिवार को अधिकतम बढ़कर 25.5 और न्यूनतम 11.4 डिग्री पर टिका रहा।
विज्ञापन

आर्द्रता 45 और हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेकराज का कहना है कि लगातार बदल रहे मौसम के बीच एक बार फिर से बदलाव की संभावना बन रही है। वसंत पंचमी के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जहां बारिश की संभावना बन रही है। वहीं, एक बार फिर से ठंड बढ़ने और कोहरा छाने का भी अनुमान है। लगातार बदल रहा मौसम बार-बार आंकड़ों को भी गड़बड़ा रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 11 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को चिंता में डाल रहा मौसम, अधिकारी बता रहे अनुकूल
एक ओर लगातार रंगत बदल रहा मौसम किसानों को चिंता में डाल रहा है। वहीं, अधिकारी अभी मौसम को अनुकूल बता रहे हैं। इस बार जनवरी सामान्य से गर्म रही। दूसरी ओर पूर्वानुमान है कि फरवरी भी सामान्य से गर्म रहने वाला है। कुल मिलाकर इस बार ठंड सामान्य से कम पड़ी। किसान गंगा प्रसाद और नरेंद्र सिंह का कहना है कि ऐसे मौसम में यदि और तापमान बढ़ता है तो गेहूं समेत आलू, सरसों और दलहन समेत अन्य फसलों पर विपरीत असर पड़ सकता है। वहीं, दूसरी ओर जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव और कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि इस बार ठंड अधिक नहीं पड़ी है। गेहूं की फसल के लिए ठंड का होना जरूरी है। अभी तक जो तापमान चल रहा है, वह अनुकूल है। फसल को अधिकतम 30 और न्यूनतम 15 डिग्री रहने तक कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed