फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   There was fierce fighting between two parties

Bulandshahar News: दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, महिलाओं समेत कई लोग घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाल तालाब में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों से महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। नगर पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर छह-छह नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली में पहले पक्ष की ओर से मोहल्ला लोधे वाली गली लाल तालाब निवासी अनीता ने तहरीर देकर बताया कि 19 सितंबर की रात को उसका बेटा प्रियांशु घर से किसी काम से बाजार जा रहा था। रास्ते में पड़ोसी रोहताश ने शराब के नशे में गाली-गलौज शुरू कर दी। उसके बेटे की बाइक रोककर उसके साथ मारपीट की गई। जब उसने अपनी बेटी के साथ बीच-बचाव का प्रयास किया तो उन्हें भी पीटा गया। परिवार के अन्य लोगों के साथ भी आरोपी रोहताश और उसके परिजनों ने मारपीट की। नगर पुलिस ने आरोपी रोहताश, राकेश उर्फ छंगा, गुड्डू, गौरव, अनमोल, रनसिंह आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष की तरफ से गोपाल सिंह ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका चचेरा भाई रोहताश अपनी गली के पास गणेश जी का महोत्सव देखकर लौट रहा था। रास्ते में आरोपी प्रियांशु, कपिल, मोहित, लव, पप्पू, विवेक आदि ने रोहताश पर हमला कर दिया। शोर सुनकर पीड़ित एवं उसका भाई राकेश मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। नगर पुलिस ने छह नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिटी अनुकृति शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed