फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   There was a queue of viral and cold patients in Arogya Mela

Bulandshahar News: आरोग्य मेले में लगी वायरल और सर्दी-जुकाम के मरीजों की लाइन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
There was a queue of viral and cold patients in Arogya Mela
नगरीय शास्त्रीनगर पीएचसी पर मरीज को परामर्श देते चिकित्सक। संवाद
बुलंदशहर/नरसेना। मौसम बदलने पर वायरल और सर्दी-जुकाम का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार को जिले के 71 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन-आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। आरोग्य मेले में वायरल, सर्दी-जुकाम के सर्वाधिक मरीजों ने उपचार कराया। इसके अलावा नेत्र रोग, पेटदर्द, त्वचा रोग, सिरदर्द, एवं हड्डी रोग आदि के मरीजों ने भी परामर्श लिया। कुल करीब चार हजार मरीजों ने परामर्श लिया।
विज्ञापन

नरसेना क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे आरोग्य मेले में दोपहर करीब 12:30 बजे सीएचओ मरीजों को परामर्श देते नजर आए। सीएचओ राजेश कुमार ने बताया कि आरोग्य मेले में अधिकांश मरीज वायरल, खांसी-जुकाम के आ रहे हैं। आरोग्य मेले में 35 मरीजों ने परामर्श लिया। इसमें सर्वाधिक मरीज सर्दी-जुकाम एवं वायरल के रहे। धर्मवती देवी, राजवती देवी ने बताया कि बुखार होने पर उपचार कराने आई हूं। राहुल कुमार ने जुकाम होने पर परामर्श लिया।
विज्ञापन

शास्त्री नगर सिथत नगरीय पीएचसी पर दोपहर करीब एक बजे डॉ. निखिल कुमार मरीजों को परामर्श देते मिले। फार्मासिस्ट नकुल कौशिक ने बताया कि आरोग्य मेले में करीब 80 मरीजों को परामर्श दिया गया। इसमें सर्वाधिक मरीज वायरल एवं सर्दी-जुकाम के रहे। धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जुकाम होने पर परामर्श लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलेभर के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले में करीब चार हजार मरीजों ने प्राथमिक उपचार करा परामर्श लिया। वायरल एवं सर्दी-जुकाम के मरीज सबसे ज्यादा रहे। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed