{"_id":"693eed0c6eb36850ec098d28","slug":"there-was-a-power-cut-for-seven-hours-in-the-city-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-110693-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: शहर में सात घंटे रही बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: शहर में सात घंटे रही बिजली कटौती
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। क्षेत्र के चार गांव व सात कॉलोनियों में रविवार को सात घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। ऐसे में स्थानीय लोगों को बिजली कटौती के साथ पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ा। लोगों के घरेलू कार्य प्रभावित हो गए। वहीं, सोमवार को भी लोगों को चार घंटे कटौती का सामना करना पड़ेगा।
रेलवे रोड निवासी आनंद सिंह ने बताया कि रविवार सुबह नौ बजे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति चालू नहीं होने पर जानकारी ली गई तो टैना गांव, मैना मौजपुर, ईजु मौजपुर, अरनिया मंसूरपुर गांव और प्रसादी नगर, विमला नगर, बापू नगर, शिव कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, रेलवे रोड व मानसिंह नगर में आपूर्ति ठप थी।
लोगों ने इसके बाद ऊर्जा निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों से संपर्क किया, जिन्होंने जानकारी दी कि खुर्जा जेवर रोड पर 33 केवी विद्युत लाइन पर मरम्मत कार्य चल रहा है। इसी के चलते रविवार को शटडाउन लिया गया। अघोषित कटौती के कारण लोगों को काफी दिक्कत रही। सुबह से ही घरों में पानी नहीं पहुंचा और दिन भर किल्लत बनी रही। शाम चार बजे के बाद आपूर्ति चालू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
जेई गिरधर सिंह ने बताया कि 33 केवी क्षमता के तारों पर मरम्मत कार्य के चलते शटडाउन लिया गया था। सोमवार को भी दोपहर के वक्त चार घंटे का शटडाउन रहेगा।