{"_id":"66ab5cdaee2c8d484f0ff28c","slug":"there-was-a-fight-between-two-parties-due-to-old-rivalry-in-khurja-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ पथराव, चार लोग घायल; पुलिस ने एक को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ पथराव, चार लोग घायल; पुलिस ने एक को हिरासत में लिया
Thu, 01 Aug 2024 03:33 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 01 Aug 2024 03:33 PM IST
सार
खुर्जा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ। दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव खबरा में बृहस्पतिवार सुबह को पुरानी रंजिश में दो पक्ष के बीच आपस में झगड़ा हो गया। इसमें दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर फेंके गए और लाठी डंडा से हमला किया। दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
खबरा गांव निवासी योगेश ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके पक्ष के कुछ लोग डाक कांवड़ लेने जा रहे थे। इसी के चलते सभी लोग मंदिर पर जमा हो गए थे। वहीं, गांव में रहने वाले एक परिवार से उनके परिवार की रंजिश चल रही थी, जिससे परिवार के लोगों का झगड़ा हो गया। झगड़े की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तो दोनों पक्षों के बीच मारपीट चल रही थी। योगेश ने बीच-बचाव करना शुरू किया, तभी दोनों के पक्षों के बीच ईंट-पत्थर फेंकने शुरू हो गए और लोगों ने लाठी-डंडे निकाल लिए।
विज्ञापन
आरोप है कि दूसरे पक्ष में फायरिंग भी की थी। हालांकि किसी को गोली नहीं लगी। वहीं, झगड़े की सूचना पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मामला शांत हुआ और पुलिस ने घायलों को जटिया अस्पताल पहुंचाया। झगड़े में उनके पक्ष से योगेश, सुमित व ऊषा घायल हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष से राहुल घायल हो गया। सीओ वरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन