{"_id":"6716879bf88546bd31025fda","slug":"there-was-a-crowd-of-viral-fever-and-allergy-patients-in-opd-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-123897-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ओपीडी में वायरल बुखार और एलर्जी के मरीजों की रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ओपीडी में वायरल बुखार और एलर्जी के मरीजों की रही भीड़
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में फिजिशियन कक्ष के बाहर लाइन में खड़े मरीज। संवाद
बुलंदशहर। जिले में वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ता ही रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1673 नए मरीजों ने पंजीकरण कराकर प्राथमिक उपचार कराया। इसमें 338 मरीज वायरल बुखार के और 304 मरीज एलर्जी के रहे। वहीं, शेष मरीज अन्य बीमारियों के रहे।
जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन दूर-दराज एवं नगर क्षेत्र के लोग प्राथमिक उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। सोमवार को ओपीडी खुली तो मरीजों की लाइन लगनी शुरू हो गई। दोपहर तक मरीज लाइन में लगकर इलाज कराते नजर आए। इस दौरान ओपीडी में सर्वाधिक भीड़ चर्म रोग विशेषज्ञ एवं फिजिशियन कक्ष के बाहर लगी मिली। मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लेकर जरूरी जांच भी करवाई।
साथ ही पांच गंभीर मरीजों को ओपीडी से इमरजेंसी भेजा गया। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि मौसम बदलने के चलते अभी भी वायरल के मरीज उपचार कराने के लिए आ रहे हैं। सभी को बचाव के उपाय भी बताए जाते हैं। जिससे परिवार के अन्य सदस्यों में वायरल चपेट में न ले लें। जरूरी होने पर डेंगू, मलेरिया एवं टाइफाइड की जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
ओपीडी में 1673 मरीजों ने पंजीकरण कराकर प्राथमिक उपचार कराया। गंभीर मरीजों को वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। अस्पताल में पर्याप्त दवाएं हैं। - डॉ. प्रदीप राना, प्रभारी सीएमएस, जिला अस्पताल