{"_id":"68a4acef195540734909bd40","slug":"there-has-been-a-partial-rise-in-the-water-level-of-the-ganga-river-the-barrage-is-being-monitored-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-139103-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गंगा नदी के जल स्तर में हुई आंशिक वृद्धि, बैराज पर रखी जा रही नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गंगा नदी के जल स्तर में हुई आंशिक वृद्धि, बैराज पर रखी जा रही नजर
विज्ञापन
अनूपशहर/अहार/नरौरा। गंगा नदी के जलस्तर में मंगलवार को आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। बैराज पर पानी पर नजर रखी जा रही है। वहीं, दूसरी ओर खेतों में पानी भरा होने से किसान काम नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही उनके सामने चारे का संकट बरकरार है। इससे किसानों का काम भी प्रभावित हो रहा है।
गंगा बैराज पर लगातार गिर रहे नदी के जल स्तर में मंगलवार करीब छह हजार क्यूसेक पानी में वृद्धि दर्ज की गई। बैराज के जल लेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को नरौरा बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 134584 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है जबकि सोमवार को बैराज से 128000 क्यूसेक पानी की जा रही थी।
बैराज से निकली एलजीसी नहर में 7978 व पीएलजीसी नहर 5956 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। बैराज पर पानी के उतार-चढ़ाव पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं, दूसरी ओर अनूपशहर व अहार क्षेत्र के किसान रोशन व महेश आदि ने बताया कि अभी खेतों व रास्तों पर पानी भरा होने से खेतों पर नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल का कहना है कि गंगा का पानी लगातार कम होता जा रहा है। जल्द ही खादर और खेतों में भी पानी कम हो जाएगा। गंगा के जलस्तर की लगातार जानकारी ली जा रही है। इस समय स्थिति सामान्य है।