{"_id":"64d3ca29a5e74107ad0e56aa","slug":"there-are-no-emos-in-the-district-hospital-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-2760-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जिला अस्पताल में नहीं हैं ईएमओ, विशेषज्ञ चिकितसकों की लग रही ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जिला अस्पताल में नहीं हैं ईएमओ, विशेषज्ञ चिकितसकों की लग रही ड्यूटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर।
जिला अस्पताल में पिछले काफी समय से इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) के चारों पद रिक्त होने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। अस्पताल में तैनात विशेषज्ञ चिकित्सकों को ओपीडी छोड़कर इमरजेंसी सेवाओं में सहयोग देना पड़ रहा है। इससे ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल के सीएमएस का कहना है कि कई बार उच्चाधिकारियों और शासन से पत्र भेजकर ईएमओ को तैनात करने की मांग की जा चुकी है।
जिला अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) के चार पद सृजित हैं। इनमें से एक भी पद पर कोई तैनाती नहीं है। इससे विशेषज्ञ चिकित्सकों को जिन्हें ओपीडी में मरीजों को उपचार देना होता है, वे इमरजेंसी सेवा देखते हैं। जबकि ओपीडी में भी पहले से पांच पद रिक्त चल रहे हैं और जो हैं भी उनमें से तीन-चार चिकित्सक समय-समय पर अवकाश पर रहते हैं। शेष विशेषज्ञ चिकित्सकों में यदि किसी की इमरजेंसी में ड्यूटी लग जाती है तो संबंधित विभाग विशेषज्ञ विहीन हो जाता है। वहीं, सर्जन की ड्यूटी लगने से ओटी, ओपीडी की सेवा प्रभावित हो जाती है। जबकि शिविर, कोर्ट केस या वीआईपी ड्यूटी में भी विशेषज्ञ के जाने से ओपीडी सेवा प्रभावित रहती है। ऐसे में मरीजों को अन्य रोग के विशेषज्ञ से इलाज कराना पड़ता है या बिना परामर्श के बैरंग लौटना पड़ जाता है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.राजीव प्रसाद ने कहा कि ईएमओ के चार पद हैं, चारों रिक्त चल रहे हैं। अस्पताल में जो भी विशेषज्ञ चिकित्सक हैं उनसे समय-समय पर ईएमओ की ड्यूटी कराई जा रही है। ईएमओ की ड्यूटी होने से ओपीडी और अन्य सेवाएं प्रभावित रहती हैं। ईएमओ की तैनाती के लिए स्वास्थ्य समिति की बैठक में उच्च अफसरों और शासन को अवगत कराया जा चुका है।
ड्यूटी से पूर्व या बाद में रहते है अवकाश पर
इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर की यदि ड्यूटी लग जाती है तो संबंधित चिकित्सक ड्यूटी से पूर्व या बाद में अवकाश पर रहते हैं। ऐसे में संबंधित चिकित्सक से ओपीडी सेवा दो दिन दूर रहती है। जबकि चिकित्सक भी नहीं चाहते कि उनकी ड्यूटी इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर में लगाई जाए।
विज्ञापन
कई बार भेजा जा चुका पत्र
जिला अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के उच्च अफसरों के अनुसार चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए कई बार विभागीय उच्चाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को पत्र लिखे गए। लेकिन यहां ईएमओ के रिक्त पद नहीं भरे जा सके।
ये पद चल रहे रिक्त
पदनाम रिक्त पद
कार्डियोलॉजिस्ट - 01
पैथेलॉजिस्ट - 01
सर्जन - 01
बाल रोग विशेषज्ञ - 01
रेडियोलॉजिस्ट - 01
आर्थोपेडिक सर्जन - 01
ईएमओ - 04
अधीक्षक/प्रभारी भंडार - 01
फिजीशियन - 01
चीफ फार्मासिस्ट - 01
कुल रिक्त पद - 13