{"_id":"5888e5654f1c1b9e7dcf49cc","slug":"then-the-weather-changed-rain-likely","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बदला मौसम, बारिश के आसार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बदला मौसम, बारिश के आसार
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
सर्द मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार दोपहर बाद मौसम फिर बदल गया। अब बारिश के आसार बढ़ गए हैं। तापमान में बढ़ोतरी से गर्माहट का अहसास हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने भी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। बता दें कि इस बार मौसम बार-बार रंगत बदल रहा है। कभी सर्दी तो कभी गर्मी और कोहरे के साथ पाला और शीतलहर का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
दो दिन से धूप निकलने से मौसम में गर्मी आई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान छह डिग्री गिरकर 20 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस व शुक्रवार को अधिकतम 19 और न्यूनतम 14 डिग्री रहने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज के अनुसार बारिश की संभावना है। पहाड़ों में बर्फबारी और पश्चिमी विच्छोभ के चलते बृहस्पतिवार को करीब 10 से 12 एमएम तक बारिश होने का अनुमान है। यदि बारिश होती है तो ठंड का एक बार फिर सामना करना पड़ेगा। यह बारिश गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित होगी तो आलू और सब्जी की दूसरी फसलों को नुकसान वाली साबित होगी।
विज्ञापन
कोहरा खत्म फिर भी पटरी पर नहीं लौटीं ट्रेनें
कोहरा खत्म होने के बाद भी ट्रेनों का शेड्यूल अभी तक पटरी पर नहीं लौटा। बुधवार को कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बुधवार को दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर चलने वाली संगम एक्सप्रेस 7 घंटे, डिब्रूगढ़ 11 घंटे, गोमती 5 घंटे, महानंदा 7 घंटे, कालका 6, मुरी 7 घंटे, आम्रपाली 1 घंटे, फरक्का 1 घंटे और कालिंदी 3 घंटे लेट रही।
ट्रेनों के लेट होने से सफर कर रहे यात्रियों को घंटों भूखे प्यासे रहना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि कोहरे के कारण कई ट्रेनों का शेड्यूल बदल गया है। इसके कारण कई ट्रेनें अभी लेट हैं। धीरे-धीरे सभी ट्रेनों का समय सही हो जाएगा।