फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Theft of lakhs along with licensed gun by breaking the lock of the house

Bulandshahar News: मकान का ताला तोड़कर लाइसेंसी बंदूक समेत लाखों की चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs along with licensed gun by breaking the lock of the house
चोरों द्वारा तोड़ा गया अलमारी का ताला।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। खुर्जा गेट पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर चोरों ने राशन डीलर के मकान का ताला तोड़कर करीब तीन लाख 70 हजार के आभूषण, 70 हजार की नकदी और लाइसेंसी बंदूक चोरी कर ली। चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई घटना ने पुलिस के रात्रि गश्त की पोल खोल दी है। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

नगर के मोहल्ला छासियावाड़ा निवासी राजेंद्र सैनी ने बताया कि वह राशन डीलर है। वह परिवार के साथ बड़ौत रिश्तेदार के यहां शोक में शामिल होने गया था। घर पर ताला बंद था। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद वो सिकंदराबाद पहुंचे। घर पहुंचकर देखा तो चोरों ने उनके घर में अंदर रखी अलमारी के ताले तोड़कर पांच तोले सोने, एक किलो चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान, 70 हजार की नकदी और लाइसेंसी बंदूक को चोरी कर लिया था। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच जांच पड़चाल की। कोतवाल ऋषिपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले भी क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनका पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

इन घटनाओं का अब तक नहीं हुआ खुलासा

1. पांच अक्तूबर 2023 की रात में मोहल्ला काजीवाड़ा जामा मस्जिद के पास रहने वाले रिहान के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने आठ लाख के आभूषण, 60 हजार की नकदी चोरी कर ली थी, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. 23 अक्तूबर की रात में चोरों ने नगर के मोहल्ला केसरीवाड़ा बंदरों वाले मंदिर के सामने जूता कारोबारी हरीश कुमार गोयल के मकान का ताला तोड़कर 1.45 लाख की नकदी समेत करीब दो लाख के आभूषण चोरी कर लिए थे। घटना का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।

3. 21 नवंबर को नगर के सराफा दुकान में मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर निवासी सराफ अरुण कुमार जैन के बैग से दो महिलाओं ने चांदी के आभूषणों का पैकेट चोरी कर लिया था, जिसका अब तक खुलासा अब तक नहीं हो सका।
4. पांच दिसंबर की रात में चोरों ने चौधरीवाड़ा स्थित महावीर मेडिकल स्टोर की दीवार काटकर 60 हजार की नकदी समेत करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया था, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है।


5. 21 जनवरी की रात में चोरों ने नगर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी दीपक शर्मा के बंद मकान का ताला तोड़कर करीब सात लाख के आभूषण चोरी कर लिए थे। घटना का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed