{"_id":"601c34bf8ebc3e26bc2b6b70","slug":"theft-bulandshahr-news-gbd2131667118","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा में तैनात सिपाही की राइफल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा में तैनात सिपाही की राइफल चोरी
विज्ञापन

बुलंदशहर। डिबाई के कसेरकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बने कोल्ड चेन में कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा में तैनात एक सिपाही की राइफल संदिग्ध परिस्थितियों में चोरी हो गई। इसकी जानकारी होते ही महकमे में खलबली मच गई है। पुलिस राइफल और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
बीते दिनों कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा में पुलिस लाइन से सिपाही सतेंद्र कुमार, शरशाद खान और अनुज कुमार की ड्यूटी डिबाई के कसेरकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगाई गई थी। अनुज और शरशाद पर सरकारी राइफल थी। बृहस्पतिवार को चिकित्सक ने पुलिसकर्मियों से कोरोना वैक्सीन के संबंध में कहीं ड्यूटी पर साथ चलने के लिए कहा था, जिसके बाद तीनों सिपाही तैयार हो गए। लेकिन, इस दौरान सिपाही अनुज की राइफल गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका, जिसके बाद उसने कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही महकमे में खलबली मच गई, जिसके बाद मौके पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और अनुज से भी पूछताछ की। लेकिन, अभी तक राइफल बरामद नहीं हो सकी है।
सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी
पुलिस कर्मियों की मानें तो पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की हैं, जिनमें एक फुटेज में एक व्यक्ति बुधवार सुबह करीब आठ बजे इंसास राइफल को अपने साथ ले जाता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो सामने आया कि उक्त व्यक्ति अनुज का परिचित है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
राइफल की तलाश की जा रही है। अभी प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अनुज का कोई जानकार ही राइफल को अपने साथ ले गया है। जल्द ही आरोपी को दबोच कर राइफल बरामद कर ली जाएगी।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी