{"_id":"687d20f83d7254b9a90a3fb5","slug":"the-youth-was-murdered-and-his-body-was-buried-by-digging-a-pit-in-the-house-bulandshahr-news-c-30-1-ald1006-681965-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: युवक की हत्या कर शव घर में गड्ढा खोदकर दबाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: युवक की हत्या कर शव घर में गड्ढा खोदकर दबाया
विज्ञापन
जहांगीराबाद। थाना क्षेत्र के गांव पिपैरा में तीन दिन से लापता युवक संजय उर्फ बिल्लू का शव रविवार को गांव में ही उसके मित्र अमित के बंद मकान के आंगन में दफन मिला। माना जा रहा है कि हत्या के बाद हत्यारों ने घर में गड्ढा खोदकर शव दबा दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी मकान मालिक अमित व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मौके से गड्ढा खोदने में प्रयुक्त दो फावड़े भी बरामद हुए हैं।
खेती करने वाले करीब 34 वर्षीय संजय उर्फ बिल्लू 17 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। मृतक के पिता वासुदेव ने बताया कि काफी तलाश के बाद भी जब संजय का सुराग नहीं लगा तो उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पूछताछ में कुछ ग्रामीणों ने बताया कि अंतिम बार संजय को गांव निवासी उसके साथी अमित के साथ देखा गया था। इसके बाद अमित के घर पहुंचकर देखा गया तो वहां ताला लगा मिला। ऐसे में संजय की तलाश अन्य जगह होती रही। बाद में कुछ लोगों ने अमित के मकान से बदबू आने की बात कही।
सूचना पर पुलिस ने घर का ताला तोड़कर देखा तो आंगन में ताजी मिट्टी से एक गड्ढा भरा हुआ दिखा। पुलिस ने खोदाई कराई तो गड्ढे से संजय का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। संजय के पिता ने आरोप लगाया कि संजय की हत्या अमित ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर की है। पुलिस ने माैके पर मिले फावड़े कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के शरीर पर कुछ चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद में संजय की हत्या होने की आशंका है। हालांकि घर वालों ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। संजय की हत्या की सूचना पाकर उनकी पत्नी व दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
ग्रामीणों ने किया तोड़फोड़ का प्रयास
संजय का शव बरामद होने के बाद नाराज ग्रामीणों ने अमित के घर में तोड़फोड़ का भी प्रयास किया। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत किया। मौके पर पहुंचे एसपी देहात डा. तेजवीर सिंह ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी अमित ने अपने घर की कुछ ईंटों को 17 जुलाई को ही बेचा था। इसके बाद 18 जुलाई से वह गायब है।
घर से 500 मीटर दूर खेत में मिला मोबाइल फोन
संजय की तलाश के लिए पुलिस ने उसके फोन की लोकेशन पता की तो घर से करीब पांच सौ मीटर दूर एक मक्के के खेत में उसका मोबाइल फोन पड़ा मिला। पुलिस अब मोबाइल के डाटा, कॉल डिटेल समेत अन्य जानकारी निकालने का प्रयास कर रही है। पुलिस को कई संदिग्ध फोन नंबर भी पता चले हैं। इन नंबरों की भी पुलिस जांच करने में लगी है।
Iपरिजनों की शिकायत के आधार मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव जिस घर में मिला है वह अमित का है। ऐसे में परिजनों ने अमित पर ही हत्याकर शव गड्ढे में दबाने का आरोप लगाया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई हैं। मृतक के मोबाइल से डाटा रिकवर किया जा रहा है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।-- - डा. तेजवीर सिंह, एसपी देहातI
विज्ञापन
खेती करने वाले करीब 34 वर्षीय संजय उर्फ बिल्लू 17 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। मृतक के पिता वासुदेव ने बताया कि काफी तलाश के बाद भी जब संजय का सुराग नहीं लगा तो उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पूछताछ में कुछ ग्रामीणों ने बताया कि अंतिम बार संजय को गांव निवासी उसके साथी अमित के साथ देखा गया था। इसके बाद अमित के घर पहुंचकर देखा गया तो वहां ताला लगा मिला। ऐसे में संजय की तलाश अन्य जगह होती रही। बाद में कुछ लोगों ने अमित के मकान से बदबू आने की बात कही।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने घर का ताला तोड़कर देखा तो आंगन में ताजी मिट्टी से एक गड्ढा भरा हुआ दिखा। पुलिस ने खोदाई कराई तो गड्ढे से संजय का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। संजय के पिता ने आरोप लगाया कि संजय की हत्या अमित ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर की है। पुलिस ने माैके पर मिले फावड़े कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के शरीर पर कुछ चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद में संजय की हत्या होने की आशंका है। हालांकि घर वालों ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। संजय की हत्या की सूचना पाकर उनकी पत्नी व दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया तोड़फोड़ का प्रयास
संजय का शव बरामद होने के बाद नाराज ग्रामीणों ने अमित के घर में तोड़फोड़ का भी प्रयास किया। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत किया। मौके पर पहुंचे एसपी देहात डा. तेजवीर सिंह ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी अमित ने अपने घर की कुछ ईंटों को 17 जुलाई को ही बेचा था। इसके बाद 18 जुलाई से वह गायब है।
घर से 500 मीटर दूर खेत में मिला मोबाइल फोन
संजय की तलाश के लिए पुलिस ने उसके फोन की लोकेशन पता की तो घर से करीब पांच सौ मीटर दूर एक मक्के के खेत में उसका मोबाइल फोन पड़ा मिला। पुलिस अब मोबाइल के डाटा, कॉल डिटेल समेत अन्य जानकारी निकालने का प्रयास कर रही है। पुलिस को कई संदिग्ध फोन नंबर भी पता चले हैं। इन नंबरों की भी पुलिस जांच करने में लगी है।
Iपरिजनों की शिकायत के आधार मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव जिस घर में मिला है वह अमित का है। ऐसे में परिजनों ने अमित पर ही हत्याकर शव गड्ढे में दबाने का आरोप लगाया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई हैं। मृतक के मोबाइल से डाटा रिकवर किया जा रहा है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।