फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The wedding bells blared, 153 couples took the seven vows, and 35 were married.

Bulandshahar News: बजी शहनाई, 153 जोड़ाें ने लिए सात फेरे, 35 का हुआ निकाह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
The wedding bells blared, 153 couples took the seven vows, and 35 were married.
नगर के एक मैरिज होम में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते अ​धिकारी व अन्य। स्रोत: आयोजक।
बुलंदशहर। नगर के एक मैरिज होम में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 188 जोड़ों ने दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। इनमें से 153 जोड़ों ने सात फेरे लिए और 35 का निकाह पढ़ा गया। अधिकारियों ने सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन




समारोह में समाज कल्याण विभाग की डिप्टी डायरेक्टर सुनीता यादव और नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल समेत अन्य अधिकारियों व गणमान्य लोग शामिल हुए। सुनीता यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह एक ऐसी योजना है, जिसके माध्यम से सरकार प्रति विवाह एक लाख रुपये खर्च करती है। उन्होंने सरकार की इस योजना का पात्र लोगों को लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

दीप्ति मित्तल ने भी सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखमय जीवन का आशीर्वाद देते हुए सरकार की इस योजना के बारे जानकारी दी। जिला समाज कल्याण अधिकारी संजना सिंह ने बताया कि सामूहिक विवाह के दौरान सभी शादियों पर 1.88 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस राशि में से गृहस्थी की स्थापना के लिए सहायता राशि के तौर पर 60,000 कन्या के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। 25,000 रुपये से सभी नवविवाहित जोड़ों को जरूरत का सामान दिया गया। इसके अलावा 15 हजार रुपये समारोह के अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए व्यय किया गया है। इस दौरान नवविवाहित जोड़ों के अभिभावक, परिजन और रिश्तेदार भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed