{"_id":"68ab4a5fddb9dbfdab05713a","slug":"the-transformer-in-chingrawali-village-has-been-out-of-order-for-22-days-crops-are-not-getting-water-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-109222-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: चिंगरावली गांव में 22 दिन से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर, फसलों को नहीं मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: चिंगरावली गांव में 22 दिन से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर, फसलों को नहीं मिल रहा पानी
विज्ञापन
जहांगीरपुर के चिंगरावली गांव में खराब पड़ा ट्रांसफार्मर। संवाद
जहांगीरपुर। चिंगरावली गांव में बीते 22 दिनों से खेतों में मौजूद 25 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। ऐसे में फसलों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। इससे धान और अन्य फसलें खराब हो रही हैं। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी।
किसान रवि ने बताया कि खेतों में चार कनेक्शनों को जोड़ता हुआ 25 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। इससे चार नलकूपों के कनेक्शन जुड़े हुए हैं। इनसे मानवेंद्र कुमार, फजलू खां समेत चारों किसानों की लगभग 200 बीघा फसलों में पानी पहुंचता है। मानवेंद्र कुमार ने बताया कि दो अगस्त को ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसके बाद से वह ठीक नहीं हो सका।
इसके लिए ऊर्जा निगम के अवर अभियंता, लाइनमैन व अन्य कर्मचारियों से कहा गया तो उन्होंने भी कोई सुनवाई नहीं की। वहीं, इस बार बारिश भी काफी कम हो रही है, जिस कारण फसलों को पानी पर्याप्त रूप से नहीं मिल रहा और वह खराब होने की स्थिति में हैं। जेई संजीव कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर काफी खराब हो रहे हैं। इस कारण स्टोर में अभी उपलब्ध नहीं हैं। नए ट्रांसफार्मर के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। ट्रांसफार्मर मिलने पर जल्द लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
पांच से अधिक कॉलोनी में आपूर्ति ठप
खुर्जा की सिद्धेश्वर मंदिर कॉलोनी, चमन विहार कॉलोनी, गोकुल विहार, मुरारी नगर और उस्मापुर रोड पर रविवार को दिनभर विद्युत आपूर्ति की समस्या बनी रही। सुबह करीब नौ बजे से 11 बजे तक, दोपहर एक बजे से चार बजे और शाम को छह बजे से आठ बजे तक आपूर्ति ठप रही। ऐसे में उमस भरी गर्मी में लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा।
आगामी दो दिनों तक औद्योगिक क्षेत्र में रहेगा पांच घंटे का शटडाउन
ऊर्जा निगम की ओर से जीटी रोड पर बिजली के खंभे और तारों को पीछे की ओर शिफ्ट किया जाएगा। इसी के चलते सोमवार और मंगलवार को पॉटरी सेंटर औद्योगिक क्षेत्र, बुर्ज उस्मानपुर, नेहरूपुर चुंगी क्षेत्र में पांच घंटे शटडाउन रहेगा। एसडीओ अविनाश चौधरी ने बताया कि लाइन शिफ्ट करने के चलते पॉटरी सेंटर उपकेंद्र से जुड़े फीडर पर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक दो दिन के लिए शटडाउन लिया जाएगा।