फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The track of Ganganahar Valipura canal will be beautified with a cost of Rs 108 lakhs

Bulandshahar News: गंगनहर वलीपुरा नहर की पटरी पर 108 लाख से होगा सौंदर्यीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
The track of Ganganahar Valipura canal will be beautified with a cost of Rs 108 lakhs
वलीपुरा नहर की पटरी सौंदर्यीकरण को लेकर प्रा​धिकरण द्वारा तैयार किया गया मानचित्र। स्त्रोत - प्
बुलंदशहर। गंगनहर-वलीपुरा नहर की पटरी जल्द ही लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने नहर की पटरी पर अवस्थापना निधि से सौंदर्यीकरण कराने की योजना तैयार की है। यहां पर करीब 108 लाख की लागत से मुख्यद्वार, फव्वारा, बैठने व कियोस्क आदि का कार्य होगा।
विज्ञापन

गंगनहर-वलीपुरा नहर की पटरी पर समय-समय पर प्राधिकरण सौंदर्यीकरण का कार्य कराता रहता है। अब नहर की पटरी को एक अलग पहचान दिलाने के लिए प्राधिकरण ने फिर सौंदर्यीकरण कराने की योजना तैयार की हैं। इस बार खुर्जा हाइवे से लेकर नहर की पटरी तक सौंदर्यीकरण का कार्य करवाएगा। इसके लिए पीपीटी तैयार करवा ली है। प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता केके बंसला ने बताया कि नहर की पटरी पर अवस्थापना निधि से सौंदर्यीकरण का कार्य कराने की योजना बनाई है। साथ ही रोजगार के उद्देश्य से यहां पर कियोस्क भी बनाया जाएगा। जिससे रेहड़ी संचालक अपना रोजगार चला सकेंगे। इसके लिए कियोस्क तैयार करवाया जाएगा।
विज्ञापन

आकर्षण का केंद्र बनेगा सेल्फी प्वाइंट
गंगनहर वलीपुरा नहर की पटरी पर प्राधिकरण दो सेल्फी प्वाइंट बनाएगा। एक सेल्फी प्वाइंट नहर की पटरी के किनारे फेंसिंग के पास और दूसरा नहर के दूसरे कोने पर बनाया जाएगा। एक में झूला तो दूसरे में पर्यावरण से संबंधित सौंदर्यीकरण का कार्य होगा। वहीं, मुख्यद्वार भी आकर्षण होगा। इसके साथ ही नहर की पटरी के किनारे फेंसिंग लगाई जाएगी। साथ ही फव्वारा लगेगा और सड़क के किनारे वाली बाउंड्री को पेंटिंग आदि की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वलीपुरा नहर की पटरी पर अवस्थापना निधि से सौंदर्यीकरण का कार्य कराने की योजना है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया हैं। जल्द ही इसे मंडलायुक्त को भेजा जाएगा। करीब 108 लाख की लागत से सौंदर्यीकरण का कार्य होगा। - डॉ. अंकुर लाठर, प्राधिकरण उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed