फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The town's development will be funded by 1.13 billion; proposal passed in Board meeting.

Bulandshahar News: एक अरब 13 करोड़ से होगा नगर का विकास,बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में एक अरब 13 करोड़ से होने वाले 220 विकास कार्यों को सदन में पास कर दिया गया। इस राशि ने नगर के लोगों की राह आसान बनाने के लिए जहां सड़कों का निर्माण कराया जाएगा, वहीं, जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नालों का निर्माण कराया जाएगा। नगर के हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा नागरिकों को सुविधा देने के लिए अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष डा. प्रदीप दीक्षित ने अध्यक्षता में पालिका सभागार में बृहस्पतिवार को बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बोर्ड में नगर क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों के लिए एक अरब 13 करोड़ की लागत से होने वाले कार्यों के 220 प्रस्ताव रखे गए। जिनमें नगर में सड़कों का निर्माण, नाले, नालियों का निर्माण, पानी के लिए पाइप लाइन डालने, पुरानी पाइप लाइनों की मरम्मत कराने, पथ प्रकाश व्यवस्था, नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रस्ताव शामिल थे। बोर्ड में नगर में सौंदर्यीकरण, नगरवासियों के लिए पार्क बनाने समेत नगरवासियों को शुद्ध हवा उपलब्ध कराने के लिए पौधारोपण कराने के, नगर में लगने वाले जाम की समस्या के समाधान को प्राथमिकता के आधार पर कराने के लिए जोर दिया गया। सभासद उषा शर्मा ने नगर में बंदरों और आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इनके कारण आम नागरिकों को आए दिन परेशानी और हादसों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने तत्काल इन्हें पकड़वाने की व्यवस्था कराने की मांग की। सभासद संजय यादव ने नगर के पांच ट्यूबवेल बंद पड़े होने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। अध्यक्ष डा. प्रदीप दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पालिका प्रशासन को जल्द ट्यूबवेल चालू कराने के निर्देश दिए गए। कुछ सभासदों ने नगर के नालों की सफाई न होने की शिकायत भी रखी। जिसका पालिका अध्यक्ष ने तत्काल समाधान कराने का आश्वासन दिया। बैठक में सभी सभासदों के अलावा नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed