{"_id":"682f56ae69ec3621ab09d2be","slug":"the-team-which-went-to-collect-revenue-and-stop-electricity-theft-was-attacked-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-134384-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: राजस्व वसूली और बिजली चोरी रोकने गई टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: राजस्व वसूली और बिजली चोरी रोकने गई टीम पर हमला
विज्ञापन
जहांगीराबाद। राजस्व वसूली और बिजली चोरी रोकने गई ऊर्जा निगम की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। टीम में शामिल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जेई मनोज गुप्ता की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
करैंथा बिजलीघर पर तैनात जेई मनोज गुप्ता ने पुलिस को शिकायत दी। बताया कि वह टीम के साथ गांव प्रेमनगर में राजस्व वसूली करने गए थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव में सोहनपाल के घर में बिजली चोरी की जा रही है।
आरोप है कि जब टीम ने चोरी के केबल को हटाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने विरोध शुरू कर दिया। इसी दौरान आरोपी सोहनपाल और उसके पुत्र पिन्टू ने टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। टेक्निकल ग्रेड टू प्रभारी अजयवन के सिर पर डंडा मारकर घायल कर दिया और उनके कपड़े फाड़ दिए, जबकि संविदा लाइनमैन भूपेन्द्र के चेहरे पर हमला किया। आरोपियों के हमले में संविदा कर्मचारी अर्जुन व विवेक शर्मा को भी चोटें आईं।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही बिजली चोरी के मामले में एंटी पावर थेफ्ट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि जेई की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।