फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The team of village Kailavan was the topper in Kabaddi.

Bulandshahar News: कबड्डी में गांव कैलावन की टीम रही अव्वल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
The team of village Kailavan was the topper in Kabaddi.
सलेमपुर के एसकेडी प​ब्लिक स्कूल में ​​खिलाड़ियों से परिचय करते सांसद। स्रोत: आयोजक
सलेमपुर। न्याय पंचायत सलेमपुर की खेलकूद प्रतियोगिता एसकेडी पब्लिक स्कूल सलेमपुर के खेल मैदान पर हुई। शुभारंभ सांसद भोला सिंह एवं जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने संयुक्त रूप से किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अभिषेक त्यागी और अंकित भाटी ने बताया कि कबड्डी में गांव कैलावन की टीम प्रथम स्थान पर रही। बालकों की 100 मीटर दौड़ में गौरव ने प्रथम, अरमान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में अजय प्रथम, विपुल ने द्वितीय एवं सनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं की 200 मीटर दौड़ वर्ग में दीप्ति प्रथम, कल्पना द्वितीय एवं पूर्वी तृतीय स्थान पर रहीं। लंबीकूद में बबलू प्रथम स्थान पर रहे। वॉलीबॉल में एसकेडी पब्लिक स्कूल की टीम विजेता रही। बालिकाओं की खो-खो प्रतियोगिता में सर्वोदय स्कूल की टीम ने बाजी मारी। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र काली, प्रभात शर्मा, मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, कार्यक्रम संयोजक प्रदीप शर्मा, विद्यालय प्रबंधक नीरज कुमार, प्रधानाध्यापक हरेंद्र कुमार और गन्ना समिति चेयरमैन जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed