फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The team inspected the medical college for DNB studies

Bulandshahar News: मेडिकल कॉलेज में डीएनबी की पढ़ाई के लिए टीम ने किया निरीक्षण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) की पढ़ाई के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली की डीएनबी बोर्ड की टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की। बोर्ड से स्वीकृति मिलने पर मेडिकल कॉलेज में एमडी/एमएस के समकक्ष डीएनबी की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में पिछले वर्ष 2024-25 में एमबीबीएस की 100 सीटों पर प्रवेश की सुविधा शुरू हुई। एमबीबीएस के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा शिक्षा के अन्य कोर्स भी शुरू करवाने की तैयारी है। बीते दिनों कॉलेज की प्रधानाचार्य ने डीएनबी पढ़ाई के लिए पत्र भेजा था। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को डीएनबी बोर्ड की टीम ने जिला अस्पताल की ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, मेडिसिन वार्ड समेत अन्य जगह का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की। साथ ही प्रधानाचार्य से जरूरी दस्तावेज लिए। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीर सिंह और उप प्रधानाचार्य डॉ. रोहित वार्ष्णेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


डीएनबी मेडिसिन की चार सीटों की मांग की है। दिल्ली से आई डीएनबी बोर्ड की टीम ने निरीक्षण किया है। डीएनबी बोर्ड से अनुमति मिलने पर तीन वर्षीय कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। - डॉ. मनीषा जिंदल, प्रधानाचार्य, कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed