{"_id":"6335cdaf4451ba192f6001ff","slug":"the-teacher-went-to-take-part-in-the-election-after-imprisoning-the-girl-in-the-school-bulandshahr-news-gbd2452971132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को स्कूल में कैद कर चुनाव में हिस्सा लेने गए शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची को स्कूल में कैद कर चुनाव में हिस्सा लेने गए शिक्षक
सार
बच्ची को स्कूल में कैद कर चुनाव में हिस्सा लेने गए शिक्षकगुलावठी।ग्रामीणों ने बच्ची से पूछताछ करते हुए वीडियो बना लिया।किसी टीचर ने विद्यालय के कक्ष का ताला लगा दिया और वह भी चुनाव में चले गए।
विज्ञापन
विस्तार
बच्ची को स्कूल में कैद कर चुनाव में हिस्सा लेने गए शिक्षक
गुलावठी। गांव सैगड़ा पीर में कक्षा एक की छात्रा को शिक्षक स्कूल में बंद कर शिक्षक संघ की चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए स्थानीय टाउन स्कूल चले गए। शिक्षकों की जल्दबाजी के चलते छात्रा करीब दो घंटे तक स्कूल की कक्षा में बंद रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चाभी मंगाई और छात्रा को बाहर निकालकर परिजनों को सौंपा।
कक्षा एक की छात्रा इकरा सोमवार को विद्यालय आई थी लेकिन छुट्टी होने के बाद घर नहीं पहुंची। परिजन उसे ढूंढते हुए स्कूल पहुंचे। स्कूल की कक्षा से उसकी रोने की आवाज आई, जिसके बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने बच्ची से पूछताछ करते हुए वीडियो बना लिया। वीडियो में बच्ची रोते-बिलखते नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि विद्यालय के शिक्षक स्थानीय टाउन स्कूल में होने वाले शिक्षक संघ के चुनाव में गए हुए थे। किसी टीचर ने विद्यालय के कक्ष का ताला लगा दिया और वह भी चुनाव में चले गए।
छात्रा की वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शिक्षकों से चाबी मंगवाकर ताला खुलवाया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रेशमपाल का कहना है कि वह टाउन स्कूल में शिक्षक संघ के चुनाव के लिए आ गए थे उनके पीछे दूसरी शिक्षक थीं। बच्ची पीछे की सीट पर सो गई होगी।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आया है। संबंधित मामले का वीडियो भी मिल गया है। गुलावठी क्षेत्र के बीईओ को रिपोर्ट देने के लिए कहा है। स्कूल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूरे प्रकरण में स्टाफ की लापरवाही सामने आ रही है। - वीके शर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी