{"_id":"573217f14f1c1ba95a919b3a","slug":"the-sp-will-also-come","type":"story","status":"publish","title_hn":"’आने वाला समय भी सपा का होगा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
’आने वाला समय भी सपा का होगा’
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Tue, 10 May 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार को अनूपशहर में साइकिल रैली निकालते सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों व नीतियों को गांव गांव आमजन तक पहुंचाने के लिए जिलेभर में साइकिल रैली निकालने का सिलसिला मंगलवार को थम गया। सभी विधानसभा क्षेत्रों में रैली के समापन समारोह हुए जिसमें वक्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन
स्याना में पूर्व मंत्री हितेश कुमारी ने पदाधिकारियों से कहा कि आने वाला समय भी सपा का ही होगा। अब मिशन 2017 के तहत पार्टीजन सपा की नीतियों से लोगों को परिचित कराएं। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव व प्रवक्ता हरीशचन्द प्रजापति ने सांगठनिक कार्यों में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन
सपा नगर अध्यक्ष ताहिर अली सैफी ने आभार व्यक्त किया। ब्रहम मलिक की अध्यक्षता व बडडू कु रैशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में नीलम यादव, रहमत खान, सुधीर प्रधान, रीता आर्य, इब्राहिम खां, वसीम सैफी, शफीक चौधरी, राजीव लोधी, फईम खां ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
बुलंदशहर में रैली की शुरूआत कचहरी रोड से हुई । रैली कालाआम चौराहा होते हुए अंसारी रोड, सांठा रोड, ऊपर कोट, काली नदी, बुरा बाजार और डिप्टी गंज चौराहे से होती हुई वापस कार्यालय पर जाकर संपन्न हुई। रैली का नेतृत्व जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने किया जबकि संचालन जिला महासचिव राहुल यादव ने किया।
रैली में प्रत्याशी सदर मुस्तकीम अल्वी, शुजात आलम, ठा. सुनील सिंह, हाजी अख्तर, मतलूब अली, कासिम प्रधान, हामिद अली, तौफिक अली, प्रेमवीर यादव, बादल यादव, जितेंद्र सिंधू, विजय कुमार त्यागी, आसिफ राणा, अकरम सभासद, अतुल कौशिक, जाकिर बबलू और सरला यादव आदि शामिल रहे।
नरौरा में सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली। शुभारंभ सपा नेता सत्यवीर सिंह यादव ने किया। पैंठ बाजार से प्रारंभ हुई रैली अणुविहार कालोनी, ढकनगला, मुख्य बाजार, दीनदयाल चौक होते हुए गांधीघाट पर संपन्न हुई।
रैली में सत्यवीर सिंह, नगर अध्यक्ष डा. मुकेश यादव, राजू यादव, सभाषद राजेन्द्र यादव, पूर्व प्रधान सुभाष यादव, पप्पू यादव, डा. अवनीश यादव, तरण यादव आदि रहे। अनूपशहर में सपा जिलाध्यक्ष दिनेश गूूजर के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई । सपा प्रत्याशी सैयद हिमायत अली ने बाईपास स्थित केके पैलेस से रैली का शुभारंभ किया ।
रैली बुलंदशहर बस स्टैंड से मोरीगेट, सब्जी मंडी, इमली बाजार चौराहा होते हुए शिवचौक से बाईपास से केके पैलेस पहुंचकर संपन्न हुई। शिवचौक पर रैली को सपा प्रत्याशी हिमायत अली और जिलाध्यक्ष दिनेश गूजर ने संबोधित किया। रैली में शेख रईस अहमद, पवित्र कौशिक, दिनेश बंसल, राशिद गाजी, कुशलवीरसिंह, सरफराज अंसारी, डा.केके शर्मा, मनु शर्मा जुगेंद्र पोसवाल ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर महीपालसिंह लोधी, मयूर कौशिक, हाजी इमामुद्दीन, खालिक सिद्दकी, सरदार खां,पीडी सरीन , नत्थीमल सविता मौजूद रहे।
सिकंदराबाद में सपा प्रत्याशी अब्दुल रब, एमएलसी जितेंद्र यादव, बदरूल इस्लाम ने डाक बंगले से झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली को नेतृत्व नगर फसल शमशाद, अब्दुल रब, जितेंद्र यादव, बदरूल इस्लाम ने किया।
रैली नगर के कुत्ते की कबर, अस्पताल, बाजार माधोदास, अंसारियान होत हुए डाक बंगले पर संपन हुई। रैली में बल्लू अंसारी, सलमान, हरवीर फौजी, निसार मेवाती, तरसेराम गुर्जर, शहजाद अंसारी, अमीरूद्दीन मेवाती, जगपाल, साबिर मेवाती, बुध्धन खा, कय्यूम सैफी, एमडी खान, विपिन यादव रिजवान कुरैशी मौजूद रहे।