फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The shouts of Har Har Mahadev resounded in the pagodas

Bulandshahar News: शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
The shouts of Har Har Mahadev resounded in the pagodas
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर/अहार/अनूपशहर। सावन के छठे सोमवार को सुबह से ही जिले भर के शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। साथ ही जलाभिषेक के लिए भक्तों की लाइन लग गई। इस दौरान शिवभक्तों की आस्था देखते ही बन रही थी। वहीं, दूसरी ओर जिले भर में जगह-जगह भंडारे लगाकर हलुआ व पूड़ी का प्रसाद बांटा गया।
शिव भक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, मदार की माला, चंदन आदि से पूजन अर्चन कर भगवान शिव को जलाभिषेक किया। नगर के राजराजेश्वर मंदिर, टीचर्स कालोनी स्थित शिव मंदिर के अलावा गांव गंगेरुआ स्थित श्री द्वादश महालिंगेश्वर महादेव मंदिर, अहार स्थित अंबकेश्वर महादेव मंदिर, शिकारपुर क्षेत्र के गांव बरासऊ स्थित प्राचीन शिव मंदिर और अनूपशहर के शिवमंदिर के अलावा नगर से लेकर देहात तक के शिवालयों में शिवभक्तों ने श्रद्धा के साथ जलाभिषेक कर मन्नत मांगी। जगह जगह मंदिरों पर भक्तों ने रुद्राभिषेक किया। इस दौरान शिवालयाें पर माहौल शिवमय बना रहा। अनूपशहर में गंगा घाटों पर शिवभक्तों की लाइन लगी रही। इस दौरान अलीगढ़ समेत अन्य जनपदों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और कांवड़ लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। इस दौरान अनूपशहर में बम-बम भोले के जयकारों की गूंज रही।
विज्ञापन

भक्तों ने गंगा स्नान कर किया जलाभिषेक
अहार। क्षेत्र के ऐतिहासिक अंबकेश्वर महादेव मंदिर पर शिव भक्तों ने गंगा स्नान कर विधिवत जलाभिषेक किया और मनौती मांगी। सोमवार सुबह से ही शिवभक्त मां अवंतिका देवी घाट और सिद्ध बाबा गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचना शुरू हो गए थे। इसके अलावा गांव खालकपुर, जटपुरा,शिकोई, अमरपुर, हसनपुर वांगर व मोहरसा के शिवभक्तों ने व्रत रखा और पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी। मंदिरों में दिनभर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय सामाजिक समरसता एवं संस्कृति के उत्थान के लिए की परिक्रमा
गांव गंगेरुआ स्थित श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ पर राष्ट्रीय सामाजिक समरसता एवं संस्कृति के उत्थान के लिए सात किलोमीटर की परिक्रमा की गई। पीठाधीश्वर आचार्य मनजीत धर्मध्वज ने शिव भक्तों को बताया कि इस परिक्रमा में शामिल होने पर कांवड़ यात्रा जैसा फल प्राप्त होता है। वहीं भक्तों को बंधन दोष, कालसर्प दोष जैसे इत्यादि कर्म देशों से मुक्ति मिलती है। शिव भक्त हाथों में धर्म पताका के साथ राष्ट्रीय ध्वज हाथों में लेकर परिक्रमा में शामिल हुए। उन्होंने भगवान शिव के जयकारों के साथ भारत माता की जय के नारे भी लगाए। साथ ही भंडारा लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान देहात कोतवाली के एसओ शैलेंद्र राठौर समेत कुंवरपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, संजू पंडित, शीलू ठाकुर, शुभम पंडित एवं रवि ठाकुर समेत अन्य अन्य भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed