फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The route march into the city volunteers

स्वयं सेवकों ने नगर में किया पथ संचलन

Fri, 14 Oct 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 14 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
The route march into the city volunteers
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस और विजयदशमी के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को संघ की ओर से पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन में सैकड़ों कार्यकर्ता नवीन गणवेश में शामिल हुए। कार्यक्रम के अनुसार पूर्ण गणवेश धारी स्वयंसेवक गांधी बाल निकेतन कॉलेज पर एकत्रित हुए।

जहां से घोष के साथ पथ संचलन प्रारंभ हुआ।  पथ संचलन अस्पताल रोड, अंसारी रोड, चौक बाजार, सराफा बाजार, बूरा बाजार, डिप्टी गंज से मोती बाग होते हुए वापस गांधी बाल निकेतन पर संपन्न हुआ। आरएसएस के विभाग संचलक डॉ. वीरेंद्र गर्ग ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए संघ के 90 वर्ष के संघर्ष, उपलब्धियां और सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यक्रम के विभाग प्रचारक कुलदीप, जिला प्रचार प्रमुख उमेश चतुर्वेदी, नगर संघ संचालक विनोद कुमार, नीरज गुप्ता, नरेश, यशपाल सोलंकी, डॉ. अजय गोयल, वीरेंद्र सिरोही, सुनील शर्मा, शरद आदि रहे। खुर्जा में स्वयं सेवकों का पथसंचलन जंक्शन रोड स्थित सावित्री देवी विद्या मंदिर से शुरू होकर जेवर अड्डा, गांधी रोड, ककराला होते हुए पुन: जंक्शन रोड पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह रहे कि इस बार स्वयं सेवक हाफ नैकर की जगह फुल पैंट में नजर आए।  पथसंचलन में हरिओम मीणा, रवि गर्ग, दिनेश ठाकुर, गौरव वर्मा, शैलेंद्र भाजपा नेत्री मीनाक्षी सिंह, राजीव बंसल, सतीश वाल्मीकि, देवेन्द्र खटीक, सचिन शर्मा आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed