फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The road was dug up for widening the drain, causing cracks in the houses.

Bulandshahar News: नाला चौड़ीकरण में खोदी दी सड़क, मकानों में आ गईं दरारें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
The road was dug up for widening the drain, causing cracks in the houses.
खुर्जा के खीरखानी मोहल्ला में नगर पालिका के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करते लोग । संवाद
खुर्जा। खीरखानी मोहल्ला में नाला चौड़ीकरण कार्य के दौरान नगर पालिका के कर्मचारियों ने जेसीबी से सड़क ज्यादा गहरी खोदी दी। साथ ही तेजी से खोदाई करने के कारण मोहल्ले के मकानों की नींव कमजोर हो गई। इससे चार मकानों की दीवारों में दरार आ गईं। इसके विरोध में शनिवार को लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी जमील अहमद ने बताया कि नगर पालिका की ओर से ईदगाह रोड तक जाने वाले नाला चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसमें नगर पालिका के अधिकारी और ठेकेदार तीन दिन पहले मोहल्ले में आए। आरोप है कि उन्होंने जेसीबी से नाले की खुदाई करा दी। आरोप है कि जब लोगों ने जेसीबी से खुराई का विरोध किया तो अधिकारी व ठेकेदार भड़क गए और अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन


हाल यह रहा कि जेसीबी से कई मकानों की दीवारों में जोट लग गई और दरारें आ गईं। स्थानीय निवासी मुन्नी ने बताया कि खोदाई के दौरान जेसीबी से मकानों की नींव टूट गई और कमजोर हो गई। ऐसे में दीवारों के नीचे धंसने और मकानों के गिरने का डर है। पहली मंजिल पर चलने से छत भी हिल रही है। घर में छोटे बच्चे हैं। अधिकारियों की लापरवाही से कई परिवार असुरक्षित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शफीक ने बताया कि मोहल्ले में चार मकानों में अभी दरार आ गई हैं और करीब 12 मकानों की नींव टूट गई हैं। ऐसे में यदि किसी का मकान टूटता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। नगर पालिका की ओर से केवल एक माफी मांग ली जाएगी और मेहनत व मजदूरी कर बनाया गया मकान एक झटके में टूट जाएगा।

अमन ने कहा कि यही कार्य मजदूरों की ओर से या छोटी मशीन से हो सकता था, लेकिन ठेकेदार ने अपना खर्चा बचाने के लिए बड़ी मशीन से कार्य कराया। इसके बाद अपनी गलती भी स्वीकार नहीं कर रहे। बल्कि स्थानीय लोगों से काम बाधा उत्पन्न करने की बात कर रहे हैं। शनिवार को लोगों ने प्रदर्शन किया और मकानों की मरम्मत कराने की मांग की।

Iइस संबंध में जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी जेई सिविल और संबंधित ठेकेदार से ली जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। - मोहम्मद अनवर हुसैन, ईओ, नगर पालिकाI

खुर्जा के खीरखानी मोहल्ला में नगर पालिका के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करते लोग । संवाद

खुर्जा के खीरखानी मोहल्ला में नगर पालिका के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करते लोग । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed