फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The rain stopped by way of Friadion

बारिश ने रोका फरियादियों का रास्ता

Sat, 16 Jul 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 16 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
The rain stopped by way of Friadion
वर्षा - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर। पिछले दो दिन में रुक-रुककर हो रही मूसलाधार बारिश ने साहब तक पहुंचने का रास्ता भी बाधित कर दिया। शहर तो जलमग्न था ही, साथ ही अधिकांश विभागों के दफ्तरों में पानी भरा हुआ था। नाले लबालब थे और पानी सड़कों पर था।

विज्ञापन


महामहिम को आना था तो पुलिस लाइन से पालिका अफसरों ने मशीनों से पानी निकलवा दिया। जनपद में शुक्रवार से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। शुक्रवार रात से ही जिलेभर मेें मूसलाधार बारिश हुई। बारिश ने शनिवार को शहर लबालब कर दिया।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट, जिला न्यायालय, बीएसए दफ्तर, राजकीय कॉलेज, पुलिस लाइन समेत शहरभर में पानी भर गया। सरकारी दफ्तरों में जलभराव के कारण कर्मियों और फरियादियों को काफी दिक्कत हुई। बारिश के कारण नाले लबालब हो गए। पानी सड़कों पर बहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन में राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह को सलामी दी जानी थी तो आनन-फानन में नगर पालिका अफसरों ने मशीनों से पानी निकाल दिया। हेलीपैड से पानी की निकासी कराई। ईओ एके सिंह ने बताया कि अधिक बारिश के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। पानी निकासी के इंतजाम किए जा रहे हैं। बारिश से राहत तो कहीं आफत

खुर्जा में नगर में शुक्रवार से हो रही बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं जगह-जगह जलभराव नागरिकों के लिए आफत बन गई। तहसील परिसर भी पूरी तरह से जलमगभन हो गया। तहसील परिसर की दीवार भी टूटकर गिर गई।

सुभाष रोड, पदम सिंह गेट, तरीनान मोहल्ला आदि स्थानों की रोड पूरी तरह जलमग्न दिखाई दिया। सुभाष रोड निवासी जमील, आबाद आदि ने बताया कि पानी भरने से घर बाहर निकलना मुश्किल हो गया।  क्षेत्र के मदनपुर गांव में बारिश के चलते शनिवार तड़के घर की दीवार गिरने से एक परिवार बाल-बाल बच गया।

दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिवार में अफरा-तफरी मच गई और जान बचाने के लिए लोग दूसरी तरफ भागे। शोर सराबा सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। शुक्रवार रात मदनपुर गांव निवासी राजन सिंह, पत्नी धनवती और उनकी दो बेटियां नीरज व अंजली घर में सो रहे थे।

शनिवार तड़के चार बजे मकान की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिवार में भगदड़ मच गई। गनीमत रही दीवार दूसरी तरफ गिरने से वह लोग बाल-बाल बच गए और बड़ा हादसा टल गया। घटना से परिवार के लोगों में चीखपुकार मच गई।

शोर सराबा सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद से पूरा परिवार काफी दहशत में है। शनिवार सुबह से हुई झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। बारिश से खेत-खलिहान पानी से लबालब हो गए, जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।

जिले में रुक-रुक कर बारिश जारी है और तापमान में भी गिरावट आ गई है। मौसम विशेषज्ञ अच्छी बारिश की संभावना जा रहे हैं। कई बार मौसम विशेषज्ञों ने बारिश की संभावना जताई मगर आकड़ों ने गणित बिगाड़ दिया। अब शुक्रवार रात से जिले में हो रही बारिश शनिवार शाम तक रुक-रुक कर जारी रही।


बारिश से तापमान में गिरावट आ गई। शनिवार अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज के अनुसार रविवार को भी बारिश जारी रहेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed