{"_id":"583894a94f1c1b042a13ba51","slug":"the-principal-made-a-fake-account-on-fb","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंसिपल का एफबी पर बनाया फर्जी एकाउंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंसिपल का एफबी पर बनाया फर्जी एकाउंट
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 26 Nov 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर के सेंट आरजे पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल का फेसबुक पर फर्जी एकाउंट तैयार किया गया है। फर्जी एकाउंट से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही थी। फर्जी फेसबुक एकाउंट से चेटिंग भी की जा रही है। प्रिंसिपल की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर के सेंट आरजे पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एसपी ओझा ने नगर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनके नाम से फेसबुक पर फर्जी एकाउंट तैयार किया गया है। एकाउंट बनाकर 11 लोगों को फ्रेंड बनाया गया है। फर्जी एकाउंट से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है। फर्जी फेसबुक एकाउंट से चेटिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस अज्ञात के खिलाफ साइबर क्राइम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
चस्पा कराया पिटाई करने वाले युवक का पोस्टर
नई बस्ती स्थित मकान में आपत्तिजनक स्थित में मिले युवक-युवती की पिटाई का वायरल हुए वीडियो का पोस्टर बनवाकर पुलिस ने नगर में कई जगह चस्पा करा दिया है। इसके आधार पर पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है। वहीं लोगों से भी युवक की तलाश के लिए अपील की गई है।
इस मामले में पुलिस बजरंग दल के विभाग संयोजक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। गौरतलब हो कि 20 नंवबर को गांधी रोड पर नई बस्ती स्थित एक कमरे में युवक-युवती को आपत्ति जनक हालत में देखा गया था। आरोप है कि इसके बाद वहां पहुंचे लोगों ने हंगामा करते हुए युवक-युवती की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की थी।
पिटाई करते हुए वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने पांच नामजद समेत 20 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बजरंगदल के विभाग संयोजक प्रवीण भाटी, जिला संयोजक तनु सोलंकी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था।
अन्य आरोपियों की तलाश करने के लिए पुलिस ने वायरल हुए वीडियो में सबसे अधिक पिटाई करने वाले हरी शर्ट पहने एक युवक का पोस्टर तैयार करवाया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टर के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है।