फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The poor health of the village with dirt-irrigation

गंदगी-जलभराव से गांव की सेहत हो रही खराब

Fri, 05 May 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Fri, 05 May 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
The poor health of the village with dirt-irrigation
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

वार्ड-22 की गिनती शहर के पॉश इलाकों में की जाती है। इसके बावजूद यहां जगह-जगह गंदगी से लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। नाले गंदगी से चोक हो गए हैं। सड़क और बिजली के जर्जर तार हादसों को न्योता दे रहे हैं। अतिक्रमण बड़ी समस्या है। हालांकि, सभासद का दावा पांच साल में वार्ड में पांच करोड़ रुपये से विकास कार्य कराने का है।

नगर पालिका के वार्ड-22 में कोठियात, सिविल लाइन, पुष्पांजलि, सराय रामसुख, अंबर रोड और मंडी क्षेत्र आते हैं। क्षेत्र में तीन पार्क हैं, जहां व्यवस्था ठीक है। मलका पार्क के दूसरे गेट के सामने खुले नाले जरूर विकास को मुंह चिढ़ा रहा है।
विज्ञापन


लाल तालाब सब्जी मंडी में गंदगी का अंबार है। स्ट्रीट लाइटों के बजाय यहां विक्रेताओं को बल्ब टांग कर काम चलाना पड़ता है। खुले में ट्रांसफार्मर रखे है। हालात यह हैं कि रिहाइशी इलाकों में एचटी लाइन झूल रही है। स्थानीय लोगों ने बताया सफाईकर्मी कभी कभार दर्शन देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई सड़कें भी जर्जर हैं। बरसात के दिनों में नाले ओवर फ्लो हो जाते हैं। बूंदाबांदी के बाद कीचड़ का आलम रहता है। अंबर रोड पर गड्ढे से निकलना दुश्वार हो गया है। वार्ड में विकास के कई बेहतरीन काम भी हुए है। मलका पार्क का रखरखाव बेहतर है। यहां शहर भर के लोग घूमने को आते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed