फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The players entered the field with full enthusiasm and strived for victory.

Bulandshahar News: पूरे जोश के साथ मैदान में उतरे खिलाड़ी, जीत के लिए लगाया जोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
The players entered the field with full enthusiasm and strived for victory.
अनूपशहर के परदादा-परदादी इंटर कॉलेज में चल रही बास्केटबॉल चैंपियन​शिप में भाग लेती ​खिलाड़ी। सं
अनूपशहर। परदादा-परदादी इंटर कॉलेज में चल रही 64वीं यूपी सीनियर महिला राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 के तीसरे दिवस शनिवार के मैच रोमांच और उत्साह से भरपूर रहे। विभिन्न जिलों की टीमों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। सभी टीमों ने अपनी-अपनी जीत के लिए ऐंठी-चोटी का जोर लगाया।
विज्ञापन

रेफरी मनोज और प्रशांत ने बताया कि चैंपियनशिप के तीसरे दिन सभी टीमों का बेहतर प्रदर्शन रहा। इस दौरान मेरठ की टीम ने प्रयागराज की टीम को 39:15 अंकों के अंतर से पराजित किया। उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने बुलंदशहर की टीम को 50:33 अंकों के अंतर से मात दी। वाराणसी की टीम ने बरेली की टीम को 25:21 से मात दी।
विज्ञापन

गाजियाबाद की टीम ने अलीगढ़ की टीम को 43:13 अंकों के बड़े अंतर से हराया। इसी तरह आगरा की टीम ने गोरखपुर की टीम को 48:29 से हराकर जीत हासिल की। बताया यह चैंपियनशिप तीन दिन की थी, लेकिन अभी सभी टीमों के बीच मुकाबले नहीं हो सकें। इसलिए रविवार को भी चैंपियनशिप जारी रहेगी। इस दौरान फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे और विजेता टीमों को ट्राॅफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान परदादा परदादी संस्था के अध्यक्ष लोकेंद्र पाल सिंह, सीईओ सपना वर्मा, ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार सिंह और गरिमा सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed