{"_id":"68adeb945d09d1cb250bcfcb","slug":"the-pipeline-will-be-laid-at-a-cost-of-rs-58-lakh-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-139490-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 58 लाख की लागत से बिछाई जाएगी पाइपलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 58 लाख की लागत से बिछाई जाएगी पाइपलाइन
विज्ञापन
शिकारपुर। नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 58 लाख रुपये की लागत से पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए नगर पालिका बोर्ड बैठक में मंगलवार को सभासदों ने सहमति देते हुए सभी प्रस्तावों को बहुमत से पास कर दिया।
मंगलवार को नगर पालिका सभागार में अध्यक्ष राजबाला सैनी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। जिसमें प्रयागराज से प्रकाशित सरकारी बजट उत्तर प्रदेश सरकार के विकसित कॉलोनी एवं भवन मानचित्र उपविधि 2025 पर विचार, शासनादेश के अनुसार नगर पालिका कर निर्धारण सूची में संशोधन और परिवर्तन लागू किए जाने, गौशाला की गोबर से लकड़ी (गोकास्ठ) बनाए जाने, नगर पालिका की पत्रावलियों, रसीद बही, पंजिका व अन्य अभिलेखों के रखरखाव पर भी विचार किया गया।
इसके अलावा नगर शेष मोहल्ले एवं गलियों में 58 लाख रुपए की लागत से पाइपलाइन डाले जाने पर सभासदों ने चर्चा करते हुए सभी प्रस्तावों को बहुमत से स्वीकृति दे दी। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर नगर क्षेत्र के आवारा कुत्तों के टीकाकरण के लिए भी सभासदों ने सहमति दी।
विज्ञापन
बैठक में विधायक अनिल शर्मा, प्रभात शर्मा, सभासद बेबी देवी, मधु, संतोष देवी, पुष्पा, किरन, फेमिदा, शमीम फात्मा, संगीता गर्ग, बृजरानी, सफनुनीशा, आस मौहम्मद, विनय कुमार, योगेन्द्र माहौर, गौतम सूर्यवंशी उपस्थिति रहे।