{"_id":"6998ae1abf29daa706025ae4","slug":"the-pipeline-was-laid-five-years-ago-but-the-connection-was-received-but-no-water-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-111574-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पांच साल पहले बिछी थी पाइप लाइन, कनेक्शन मिला-पानी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पांच साल पहले बिछी थी पाइप लाइन, कनेक्शन मिला-पानी नहीं
विज्ञापन
खुर्जा। क्षेत्र की भीम नगर कॉलोनी में लगभग पांच साल पहले पानी की पाइपलाइन बिछा दी गई थीं। पिछले साल लोगों की शिकायत के बाद नलकूप में विद्युत कनेक्शन भी लग गया, लेकिन अभी तक घरों पानी की सप्लाई चालू नहीं हो सकी है। लोगों को अभी भी हैंडपंप व अन्य माध्यमों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है।
कॉलोनी निवासी योगेश गौतम ने बताया कि वर्ष 2021 में अमृत 2.0 योजना के तहत जलकल विभाग की ओर से पानी की पाइपलाइन का कार्य किया गया था। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से सड़कों को खोदकर पानी की पाइपलाइन बिछाई गई। यह पाइप लाइन बिछा कर घरों में कनेक्शन भी दे दिए गए, लेकिन अभी तक पानी की सप्लाई चालू नहीं हो सकी।
स्थानीय निवासी सिद्धार्थ ने बताया कि काफी बार पानी की सप्लाई के लिए नगर पालिका और एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया गया, जिसके बाद नवंबर 2024 को जलकल विभाग ने ऊर्जा निगम को नलकूप पर विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन पत्र लिखा।
विज्ञापन
इसमें ऊर्जा निगम ने कनेक्शन के अनुमानित शुल्क की मांग की। फरवरी 2025 में जलकल विभाग ने वह अनुमानित शुल्क जमा किए।
इसके बाद सितंबर 2025 में ऊर्जा निगम ने नलकूप पर विद्युत कनेक्शन लगा दिया, लेकिन इसके बाद भी सप्लाई चालू नहीं हो सकी। कैलाश भागमल गौतम ने बताया कि कॉलोनी में लगभग 500 से अधिक घर हैं।
जहां पर पाइपलाइन का कनेक्शन है, लेकिन अभी तक पानी नहीं मिल सका। जेई, जलकल विभाग खुर्जा मिथुन गुप्ता का कहना है कि विद्युत कनेक्शन लगाने के बाद नलकूप चालू किया गया तो पानी गंदा आ रहा था। काफी दिनों तक बंद रहने के कारण नलकूप में कुछ दिक्कत हो गई थी। इसके लिए संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। जल्द से जल्द नलकूप को ठीक कराकर पानी की आपूर्ति चालू की जाएगी।