फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The mercury dropped by three degrees, cold winds increased the chill

Bulandshahar News: तीन डिग्री और गिरा पारा, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में पिछले कई दिनों से जारी कोहरे के बीच अब ठंड हवाओं ने परेशानी बढ़ा दी है। नए साल पर बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता भी पांच मीटर से कम रही। लोग जगह-जगह अलाव के पास बैठे नजर आए। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

जिले में पिछले कई दिन से कोहरा व उसके साथ पानी गिर रहा है। वहीं, पहाड़ों की बर्फबारी का असर जिले में दिखने लगा है। सर्द हवाओं से गलन बढ़ गई है। प्रतिदिन पारा लुढ़क रहा है। गलन और घना कोहरा छाने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। घने कोहरे के चलते शुक्रवार सड़कों पर वाहन रेंग-रेंगकर चले। दृश्यता पांच मीटर से कम रही। सुबह की सैर पर निकलने वाले लोग भी कम नजर आए। पूरा दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। इसके चलते ठंड से राहत नहीं मिल सकी। कक्षा 12 तक के शिक्षण संस्थानों में अवकाश होने के कारण लोग घरों में दुबके रहे। इसका असर शहर से देहात तक की सड़कों पर भी दिखाई दिया। साथ ही बाजारों में भी चहल-पहल कम रही। शाम होते फिर से गलन बढ़ गई। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान कम होकर 20 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 82 फीसदी और हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास रही। जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ.विवेकराज ने बताया कि कोहरा और शीतलहर शनिवार को भी जारी रहेगा। इसके बाद नए साल पर मौसम में बदलाव के साथ बारिश की संभावना बन रही हैं। बारिश होने से कोहरे से कुछ निजात मिल सकती है, लेकिन कंपकंपा देने वाली सर्दी से जल्द निजात नहीं मिलने वाली है। शनिवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed