फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The maximum temperature was the lowest in the state

Bulandshahar News: प्रदेश में सबसे कम रहा अधिकतम तापमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
The maximum temperature was the lowest in the state
बुलंदशहर। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को दिनभर खिली धूप रही। हालांकि हवा के कारण ठंड का अहसास बरकरार रहा। इस बीच प्रदेश में बुलंदशहर का अधिकतम तापमान सबसे कम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आर्द्रता 63 फीसदी और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस समय मौसम साफ रहने के कारण सभी को राहत मिल रही है। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि तापमान में अभी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी और ठंडक का अहसास अभी बना रहेगा। इस समय गेहूं की फसल के लिए ठंड जरूरी है। उन्होंने बताया कि आगामी कई दिन तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 24 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed