{"_id":"587fbc4c4f1c1bf069efe6fc","slug":"the-margin-of-victory-was-lost-time-injuries-in-the-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार-जीत का था अंतर कम इस बार भी मुकाबले में दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार-जीत का था अंतर कम इस बार भी मुकाबले में दम
शशि कुमार श्रीवास्तव बुलंदशहर
Updated Thu, 19 Jan 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जनपद की सातों विधानसभाओं पर प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर रहेगी। बसपा, भाजपा जहां उम्मीदवार घोषित कर चुकी हैं तो वहीं सपा, कांग्रेस और रालोद गठबंधन के इंतजार में रुके हुए हैं। अधिकांश सीटों पर पुराने योद्धा ही मैदान में हैं। हालांकि कई सीटों पर पिछला विधानसभा अन्य दल से लड़ने वाले उम्मीदवार इस बार नई पार्टी के बैनर तले मैदान में उतरेंगे।
जिले की सिकंदराबाद विधानसभा पर सबसे कम वोटों से हार-जीत तय हुई थी। इस सीट पर निवर्तमान विधायक विमला सोलंकी ने महज 123 वोटों से बसपा उम्मीदवार सलीम अख्तर खान को मात दी थी। विमला सोलंकी दोबारा मैदान में हैं तो बसपा से अब हाजी इमरान टक्कर दे रहे हैं। बुलंदशहर सीट पर बसपा के हाजी अलीम ने भाजपा के वीरेंद्र सिरोही को 6947 वोटों से शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
दोनों इस बार भी एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोंक रहे हैें। कांग्रेस के टिकट पर दिलनवाज खान ने बसपा के देवेंद्र भारद्वाज को 1664 वोटों से मात दी थी। इस बार दिलनवाज बसपा के टिकट पर ताल ठोंक रहे हैं। वहीं अनूपशहर में गजेंद्र सिंह ने बसपा के टिकट पर सपा से चुनाव लड़े हिमायत अली को 3501 वोट से हराया था। दोनों प्रत्याशी दोबारा मैदान में हैं।
विज्ञापन
डिबाई सीट पर सपा के टिकट पर चुनाव लड़े गुड्डू पंडित ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह को 3597 वोट से हराया था। अब इस सीट पर दोनों ही चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। राजवीर सिंह एटा से सांसद बन चुके हैं तो गुड्डू पंडित बुलंदशहर से ही चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। शिकारपुर पर सपा के टिकट पर चुनाव लड़े मुकेश पंडित ने बसपा प्रत्याशी अनिल शर्मा को 8403 वोट से हराया था।
अनिल शर्मा इस बार भाजपा के टिकट पर ताल ठोंक रहे हैं तो मुकेश पंडित ने अभी इस सीट से चुनाव लड़ने का एलान नहीं किया है। खुर्जा सीट पर सबसे ज्यादा वोटों से हार-जीत तय हुई थी। इस सीट पर कांग्रेस के बंशी सिंह पहाड़िया ने भाजपा के होराम सिंह को 37304 वोट से हराया था। इस बार भाजपा ने होराम सिंह को टिकट नहीं दिया है।
जिले की सभी सीटों पर इस बार भी पुराने योद्धाओं के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।