फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Shopkeeper dies of electrocution; Electricity Department accused of negligence.

Bulandshahar News: करंट की चपेट में आने से दुकानदार की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper dies of electrocution; Electricity Department accused of negligence.
शिकारपुर। नगर के खुर्जा बस स्टैंड के पास मोहल्ला कोट शेर खां निवासी 27 वर्षीय सागर सैनी की मंगलवार रात करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

रामजीलाल सैनी ने बताया कि मुख्य मार्ग पर उनकी परचून की दुकान है। वह बिरयानी का ठेला भी लगाते हैं। उनके पुत्र सागर सैनी कार्य में उनका हाथ बंटाते थे। रक्षाबंधन पर्व को लेकर मंगलवार रात सागर सैनी दुकान के बाहर राखी और मिठाई की दुकान सजाने के लिए सामियाना लगा रहे थे। इसी दौरान वह सड़क के दूसरी ओर स्थित एक दुकान के छज्जे में लगे कुंदे में सामियाने की रस्सी बांध रहे थे। आरोप है कि कुंदे में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आने से वह झुलस गए और सड़क पर गिरने से सिर में गंभीर चोट आई। परिजन और स्थानीय लोगों ने सागर को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकान की छत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में कट होने के कारण लोहे के कुंदे में करंट उतर आया, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed