फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bull

Bulandshahar News: गेसूपुर में प्रतिबंधित लकड़ी का अवैध भंडारण पकड़ा, 80 हजार का जुर्माना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
bull
ऊंचागांव/नरसेना। क्षेत्र के गांव गेसूपुर में प्रतिबंधित लकड़ी के अवैध कटान और भंडारण पर वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने एक गाड़ी जब्त की और टाल मालिक नवेद पर 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। वन विभाग को प्रतिबंधित पेड़ों के अवैध कटान की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना पर टीम ने पुलिस के साथ गेसूपुर में संचालित टाल पर छापा मारा। मौके पर लकड़ी से लदी गाड़ी मिली, जिसे थाने ले जाया गया। जांच में टाल पर भी बड़ी मात्रा में लकड़ी का भंडारण मिला। डिप्टी रेंजर प्रमोद कुमार भारती ने बताया कि बिना अनुमति कटाई, भंडारण और परिवहन वन अधिनियम के तहत गंभीर अपराध है। विभाग ने भविष्य में भी अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस ने वन विभाग के साथ समन्वय से अवैध लकड़ी के कारोबार पर रोक लगाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed