{"_id":"578d20814f1c1b9332c4c47c","slug":"the-main-street-of-the-village-lodged-chaudera-rain-turned-down-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से धंसी सड़क, नीचे निकला कुंआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से धंसी सड़क, नीचे निकला कुंआ
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : अमर उजाला
गांव चौढ़ेरा में मुख्य मार्ग का खड़ंजा भारी बारिश के चलते धंस गया। इसके नीचे गहरा कुंआ देख लोगों के होश उड़ गए। इससे उस मार्ग से गुजरने वाले लोगों के साथ बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
चौढेरा गांव का मुख्य मार्ग पर काफी समय से खडंजा लगा हुआ है। सड़क के किनारे की जमीन पर लोगों ने अपने मकान बना लिए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक किसी को नहीं पता था कि सड़क के नीचे कुंआ है। भारी बारिश के कारण रविवार रात अचानक सड़क धंस गई।
विज्ञापन
सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो वहां गहरा कुआं दिखाई दिया। ग्रामीण रामकिशोर, हरपाल आदि ने बताया कि दिन के समय इस मार्ग से लोगों का आवागमन रहता है। अगर दिन में सड़क धसती तो हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने बताया कि काफी समय पहले यहां कुंआ रहा होगा।
विज्ञापन