{"_id":"69a9b6b41342a257f90d6eb7","slug":"the-last-date-for-claims-and-objections-is-today-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-149671-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दावे-आपत्ति की अंतिम तिथि आज, जनपद में तीन लाख तक कम हो सकते हैं मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दावे-आपत्ति की अंतिम तिथि आज, जनपद में तीन लाख तक कम हो सकते हैं मतदाता
विज्ञापन
बुलंदशहर। मतदाता सूची में संशोधन के लिए चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत दावे-आपत्ति दर्ज कराने के लिए बृहस्पतिवार को अंतिम दिन है। यदि तारीख फिर से नहीं बढ़ाई गई तो जनपद में करीब तीन लाख मतदाता कम हो सकते हैं।
पुनरीक्षण के दौरान सूची में जनपद में 57,086 मतदाता मृत मिले थे। वहीं 2,35,279 मतदाता स्थानांतरित पाए गए। 26,145 डुप्लीकेट वोट मिले थे। 77,098 मतदाता अपने दिए गए पते पर नहीं मिले थे। शेष मतदाताओं ने गणना पत्र नहीं भरा था। जिसके चलते चार लाख तीन 359 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए थे। जिसके बाद जनपद में मतदाताओं की संख्या 22,60,349 रह गई थी।
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, आपत्ति दर्ज कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने पहले छह फरवरी का समय दिया था, जिसे बाद में छह मार्च कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को दावे, आपत्ति का अंतिम दिन है। अभी तक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए 97,517 लोगों ने आवेदन किया है। जिनमें एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा भी शामिल है। वहीं, 4656 मतदाताओं ने मतदाता सूची से अपना नाम काटने के लिए भी आवेदन किया।
विज्ञापन
40 हजार मतदाताओं ने संशोधन कराने के लिए आवेदन किया है। मतदाता सूची से काटे गए चार लाख तीन हजार 359 मतदाताओं के सापेक्ष मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए 97,517 लोगों के आवेदन करने के चलते मतदाता सूची का ग्राफ कम होना तय है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में जनपद की सातों विधानसभा में तीन लाख तक मतदाताओं की संख्या कम होने की संभावना है।
97,517 लोगों ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, 4656 मतदाताओं ने नाम कटवाने और 40हजार मतदाताओं ने संशोधन के लिए आवेदन किया है। - अभिषेक कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी