फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The innocent boy drank acid kept in a cold drink bottle

Bulandshahar News: मासूम ने कोल्डड्रिंक की बोतल में रखा तेजाब पिया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
The innocent boy drank acid kept in a cold drink bottle
जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में बेड पर लेटी तेजाब पीड़ित बच्ची कनक। संवाद
बुलंदशहर। शिकारपुर के चैनपुरा में बुधवार को एक वर्ष की बच्ची ने टॉयलेट में कोल्डड्रिंक की बोतल में रखा तेजाब पी लिया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। परिवार के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी से बच्ची को नाजुक हालत में दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

चैनपुरा निवासी रोहित की एक वर्षीय पुत्री कनक बुधवार सुबह खेलने के दौरान बाथरूम में चली गई। यहां कोल्डड्रिंक की बोतल में तेजाब रखा हुआ था। बच्ची ने इसे पी लिया। मुंह में तेजाब जाते ही बच्ची चीख पड़ी। बच्ची की हालत देख मां ने शोर मचा दिया। कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी और बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजन उसे लेकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां से हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सीएचसी के डॉ. केसी राय ने बताया कि परिजनों ने बच्ची के तेजाब पीने की बात कही। बच्ची की हालत गंभीर होते देख जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया था। जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में ईएमओ ने बच्ची को बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाने की सलाह दी। जिला महिला चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ ने बच्ची को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed