Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The impact of the haze intensified in the morning, and a light haze persisted throughout the day; winter has also made its arrival.

Bulandshahar News: सुबह बढ़ा धुंध का असर, दिनभर छाई रही हल्की धुंध<bha>;</bha> सर्दी ने भी दी दस्तक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
The impact of the haze intensified in the morning, and a light haze persisted throughout the day; winter has also made its arrival.
शुक्रवार सुबह के समय इस तरह रहा हल्की धुंध का असर। संवाद
बुलंदशहर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। सुबह के समय धुंध का असर बढ़ने के साथ ही ठंड ने भी दस्तक देनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को सुबह से ही हल्की धुंध छाई रही और इसका असर पूरे दिन बना रहा। इसके चलते धूप की तपिश भी कम रही। सूर्यदेव ने भी बीच-बीच में दस्तक दी। इससे लोगों को दिन में भी हल्की ठंड का अहसास हुआ। सुबह और शाम के समय सर्दी अधिक महसूस होने लगी है, जबकि मौसम के बदलते मिजाज के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, वातावरण में आर्द्रता 54 प्रतिशत रही। हवा की गति पांच से आठ किलोमीटर प्रति घंटे के बीच दर्ज की गई। सुबह के समय धुंध और हल्की ठंड के चलते लोगों को मौसम में बदलाव का अहसास होने लगा है। दिनभर धुंध छाए रहने से धूप का असर भी कम रहा। मौसम में इस बदलाव के बीच अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह ने बताया कि मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच अब पारे में गिरावट आने का अनुमान है। इससे आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ेगा। सुबह और शाम के समय सर्दी अधिक महसूस होने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में गिरावट के साथ मौसम में ठंड का असर और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed