फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The heat made us sweat all day long, but in the evening, the weather became pleasant due to storm and rain.

Bulandshahar News: दिन भर गर्मी ने छुड़ाए पसीने, शाम को आंधी-बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
The heat made us sweat all day long, but in the evening, the weather became pleasant due to storm and rain.
खुर्जा के किला मार्ग पर तेज धूप से बचने के लिए चेहरा ढक कर जाती महिलाएं। संवाद
बुलंदशहर। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों का असर बृहस्पतिवार सुबह से लेकर शाम तक रहा। शाम होते ही फिर आंधी-बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार 31 मई तक जिले में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। बृहस्पतिवार रोजाना की तरह पूरा दिन गर्मी ने पसीने छुड़ाए और शाम को मौसम बदल गया। ऐसे मौसम के बीच तापमान कम होकर 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज होगी और मौसम अपेक्षाकृत नर्म बना रहेगा।
विज्ञापन


इस समय नौतपा चल रहा है। दो मई तक नौतपा रहेगा और इन दिनों सबसे अधिक गर्मी पड़ती है। पिछले कई दिन से बढ़ी गर्मी के बीच दिन के साथ रात को भी गर्मी से परेशान हैं। बृहस्पतिवार को भी सुबह से ही गर्मी ने अपना रंग दिखाया। दोपहर के समय भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने आमजन के साथ पशु व पक्षियों को भी बेहाल कर दिया। बकरीद होने के कारण सड़कों व बाजारों में भी कम रौनक रही।
विज्ञापन

शाम होते ही मौसम में अचानक बदलाव आ गया। साथ ही आंधी-बारिश शुरू हो गए। ऐसा होने पर मौसम सुहाना हो गया और गर्मी से लोगों ने राहत पाई। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान कम होकर 39 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आर्द्रता 45 फीसदी और हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास चली। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डा. रेशु सिंह का कहना है कि प्रचंड गर्मी के बीच बृहस्पतिवार शाम मौसम में बदलाव आ गया है। हल्के बादल छाने से बारिश और आंधी आने की संभावना प्रबल हो गई है। ऐसा मौसम 31 मई तक रहने से आमजन को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। इसके साथ ही तेजी से तापमान में गिरावट आएगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान कम होकर 33 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

अलर्टः घर से बाहर न निकलें, कच्ची दीवार-टिन शेड से दूर रहें
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की से मौसम बदलने पर अलर्ट जारी किया गया है कि इस दौरान बचाव की जरूरत है। आंधी की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास हो सकती है। ऐसे में आमजन को चाहिए कि वह सुरक्षित स्थान के लिए पक्के घर के अंदर रहें। खिड़की-दरवाजे बंद रखें। पेड़, बिजली के तार, कच्ची दीवार, टिन शेड से दूर रहें। खराब मौसम के दौरान कोई भी व्यक्ति घर से बाहर न निकले। खेत ,छत या खुले में बिल्कुल न जाए वज्रपात का खतरा है। यात्रा टाल दें। जरूरी हो तो वाहन धीरे चलाएं। फसल और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें। किसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु टीवी कूलर या अन्य वस्तु को न छुएं। जर्जर मकान से दूर रहें। पशु हानि से बचाव के लिए खराब मौसम के दौरान पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधे। उन्हें पेड़ व टीन शेड के नीचे न बांधे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed