{"_id":"57278a7d4f1c1bfa525cdab3","slug":"the-heat-broke-the-record-of-16-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी ने तोड़ा 16 साल का रिकार्ड, बूंदाबांदी के आसार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी ने तोड़ा 16 साल का रिकार्ड, बूंदाबांदी के आसार
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Mon, 02 May 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
गर्मी से बचने का प्रयास करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापमान ने पिछले 16 साल का रिकार्ड तोड़ते हुए आसमान से आग बरसाई। सोमवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही सोमवार इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा।
मौसम विशेषज्ञों ने अब आंधी और बारिश के आसार जताए हैं। वहीं, चिलचिलाती धूप और गर्म हवा के चलते अधिकतर लोग घरों में ही रहे। होली के बाद शुरू हुई गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। गत 16 अप्रैल को सबसे अधिक गर्म दिन रहा।
इस दिन अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। इस बीच विगत रविवार तक तापमान 38 से 41 डिग्री के बीच रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वर्ष 2000 में अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 27 डिग्री था। ऐसे में सोमवार को न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
उधर, मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज का कहना है कि जिस तरह से तपिश बढ़ रही है। उससे मौसम में बदलाव की संभावना बन गई है। मंगलवार को आंधी और बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बाजार और सड़कें रहीं सुनसान
सोमवार को तापमान अधिक होने के कारण आसमान से आग बरसी और आमजन को बेहाल कर दिया। हालांकि, लोगों ने गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय किए, मगर गर्मी से निजात नहीं मिली।
दोपहर के समय बाजार और मार्ग सुनसान दिखाई दिए। लोगों ने शीतल पेय पदार्थों आदि से गर्मी से राहत पाई। दोपहिया वाहनों पर चालक अपने को कपड़ों को ढक कर घर से बाहर निकले। गर्मी से पशु-पक्षियों का भी बुरा हाल रहा।