{"_id":"5818d00c4f1c1bab314364d3","slug":"the-government-will-hold-naraura-mini-tourist-circuits","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ से नरौरा तक मिनी टूरिस्ट सर्किट बनाएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ से नरौरा तक मिनी टूरिस्ट सर्किट बनाएगी सरकार
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Tue, 01 Nov 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
नरौरा के सरस्वती शिशु मंदिर में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. महेश शर्मा का स्वागत करते भाजपाई।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘गढ़मुक्तेश्वर से नरौरा तक के धार्मिक क्षेत्र को मिनी टूरिस्ट सर्किट बनाए जाने की योजना है। जिससे इस क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनाया जा सके। इस कार्य में जलसंसाधन मंत्री उमा भारती का सहयोग लिया जाएगा। ’ यह खुलासा केंद्रीय पर्यटन एवं उड्डयन राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा ने संकल्प सभा के बाद पत्रकार वार्ता में किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जेवर में दस लाख करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले हवाई अड्डे के लिए रक्षा मंत्रालय और प्रदेश सरकार से भी एनओसी मिल गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आगरा, कानपुर, बरेली और अयोध्या में भी हवाई अड्डे बनाए जाने की योजना है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने अग्रसेन भवन में हुई संकल्प सभा में एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशू मित्तल और संचालन राजेंद्र गोड़ ने किया। इस मौके पर क्षेत्र समिति उपाध्यक्ष संजय शर्मा, पूर्व विधायक होशियार सिंह,पूर्व प्रत्याशी उमेश चंद शर्मा, जयप्रकाश चौधरी,अनिल चरौरा, एनडी गोयल, प्रशांत वशिष्ठ, डा.रविंद्र शर्मा, सीपीसिंह, विपुल वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
‘जो परिवार नहीं चला सके, वे प्रदेश क्या चलाएंगे’
समाजवादी पार्टी की अंदरूनी कलह को केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने भ्रष्टाचार और प्रदेश की बबार्दी से जोड़ते हुए तंज कसा कि ‘जो लोग परिवार नहीं चला सके, वे प्रदेश क्या चलाएंगे।’ उन्होंने कहा कि बसपा मुखिया दलित की बेटी बनकर आईं और दौलत की बेटी बन बैठीं। उन्होंने यादव सिंह जैसोें को पाला-पोसा।
वहीं अखिलेश भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने के नाम पर सत्ता में आए और यादवसिंह से गलबहियां डाल बैठे। गायत्री प्रजापति के खनन में कमाए धन की लूट को लेकर सपा में चाचा-भतीजे लड़ बैठे। उन्होंने लोगों से भ्रष्टाचार व गुंडाराज से मुक्ति पाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने का आह्वान किया।
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट के मुद्दे पर डॉ.महेश शर्मा ने कहा कि संसदीय बोर्ड जिसे तय करेगा, सभी मिलकर उसे चुनाव लड़ाएंगे। जब प्रदेश में अपना सीएम होगा तो हर समस्या का समाधान होगा। इस मौके पर युवा भाजपा नेता अभय गर्ग ने मांगपत्र तथा सौरभ गौड़ ने अभिनंदन पत्र प्रस्तुत किया।
सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई को लौहपुरूष जैसी इच्छा शक्ति की जरूरत
क्रेंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राईक जैसी कार्रवाई को तोप,गोले व बारूद की नहीं बल्कि लौह पुरूष जैसी इच्छा शक्ति की आवश्यकता होती है, जो पीएम नरेंद्र मोदी ने दिखाई है। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय एकता शपथ समारोह में उन्होंने सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक रामसिंह ने की।
भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्त्तल एवं दिवाकर वशिष्ठ ने विचार रखे। मंच पर विधायक गुडडू पंड़ित, चेयरपर्सन उमेश कुमारी वशिष्ठ, पूर्व राज्यमंत्री अजीत कुमार उर्फ राजू यादव, ठा नेत्रपाल सिंह, रघुराज सिंह मंचासीन रहे।
इससे पूर्व चेयरमैन पति राजू पंड़ित, मंड़ल अध्यक्ष विजय शर्मा, रविन्द्र सिंह व राजा गुप्ता ने स्वागत किया। इससे पहले उन्होंने दीनदयाल चौराहे पर पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का मार्ल्यापण किया। इससे पहले सिकंदराबाद में केंद्रीय मंत्री का भाजपाइयों ने स्वागत किया। यहां नगर अध्यक्ष पिंकी वोहरा ,धन श्याम मित्तल, भजनलाल वोहरा, डॉ. नरेश शर्मा आदि शामिल रहे।