{"_id":"68e2a340f2c3b8db420a5830","slug":"the-government-has-closed-11-schools-due-to-lack-of-students-action-will-be-taken-against-two-soon-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-141675-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: छात्र न होने पर शासन से 11 विद्यालय हुए बंद, दो पर जल्द होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: छात्र न होने पर शासन से 11 विद्यालय हुए बंद, दो पर जल्द होगी कार्रवाई
विज्ञापन
बुलंदशहर। छात्र न होने पर शासन से जिले के 11 स्कूलों को बंद कर दिया गया। स्कूलों के यू-डायस पर डाटा न भरने पर कोड सरेंडर हो गए। बीएसए ने इनकी मान्यता निरस्त कर दी है। इस कार्रवाई से पहले इन स्कूलों को नोटिस जारी किए गए थे। अंतिम तिथि निकल जाने के बाद अब पोर्टल से मंत्रालय द्वारा इन स्कूलों को हटा दिया गया है। यू-डायस पर डाटा न भरने वाले दो स्कूलों पर भी जल्द कार्रवाई होगी।
जिले में कक्षा एक से लेकर इंटरमीडिएट तक के सभी बोर्ड के स्कूलों का डाटा यू-डायस पोर्टल पर भरा जा रहा है। इसमें स्कूलों का यू-डायस कोड, सभी मूलभूत सुविधा, छात्र-छात्राओं का पूरा डाटा, ब्लड ग्रुप से लेकर उनकी कक्षा और तमाम जानकारियां भरी जा रही हैं, जिससे आने वाले समय में एक क्लिक पर सभी छात्रों का सत्यापन हो सके और फर्जीवाड़े को रोका जा सके।
जिले में काफी समय से पोर्टल पर सभी स्कूलों के बच्चों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है लेकिन 13 स्कूल ऐसे थे जिनके द्वारा कोई डाटा नहीं भरा। बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि शासन स्तर से 11 स्कूलों को बंद करने की यह कार्यवाही हुई है। शेष दो स्कूलों पर जल्द कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि जिले में कक्षा एक से लेकर इंटरमीडिएट तक के स्कूलों की संख्या करीब 4002 है और इनमें सात लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विभाग के अनुसार, सीबीएसई, यूपी बोर्ड, सीआईसीएसई, संस्कृत बोर्ड, मदरसा बोर्ड सहित अन्य तमाम बोर्ड के स्कूलों के डाटा यू-डायस पोर्टल पर भरा जा रहा है।