फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The game of sun and shade continued throughout the day, farmers worried

Bulandshahar News: दिनभर चला धूप-छांव का खेल, किसान चिंतित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे। पूरे दिन धूप-छांव का खेल बरकरार रहा। अधिकतम तापमान बढञकर 36 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिक बारिश होने की संभावना जता रही है।
बीते दिनों जिले में हुई बारिश से फसलें जमीन पर बिछ गई थी। किसानों को इस बार भी डर है कि कहीं अधिक बारिश हुई तो उनकी फसल नष्ट हो जाएगी। तापमान बढ़ने से दोपहर के समय गर्मी होने लगी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। आद्रता 26 फीसदी और हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटे रही।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ.विवेकराज ने कहा कि बुधवार को सुबह से बादल छाए रहे। इस बीच धूप भी निकली और तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। वहीं, दूसरी ओर 30 मार्च तक बादल छाने के साथ गरज, चमक व बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed